Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

गिरफ़्तार आईएएस की बढ़ी मुश्किलें

newsmrl.com crime update by pooja goswami

पी ए के हाथों लिया था रिश्वत

बारां जिले में कलेक्टर रहते हुए पीए महावीर प्रसाद नागर के मार्फत 1.40 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में 23 दिसंबर को गिरफ्तार हुए आईएएस इंद्रसिंह राव की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच में इंद्रसिंह राव की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत याचिका को खारिज कर दिया। यह फैसला जस्टिस पंकज भंडारी ने सुनाया।

राव ने एसीबी द्वारा प्रकरण में आरोप पत्र पेश होने के आधार पर जमानत मांगी थी। गिरफ्तारी के बाद से इंद्रसिंह राव निलंबित चल रहे है। वे कोटा जेल में न्यायिक अभिरक्षा में है। रिश्वत मामले में कोटा की जेल में बंद IAS इंद्रसिंह राव और उनके पीए महावीर प्रसाद नागर के खिलाफ एसीबी कोटा ने 5 फरवरी को कोर्ट में चालान पेश कर दिया था। 565 पन्नों के इस चालान में रिश्वतखोरी के सबूत के साथ अफसर घूस कैसे लेता था? इसके बारे में जानकारी दी। एसीबी ने इस मामले में 19 लोगों को गवाह बनाया है।

वहीं 23 दिन पहले राज्य सरकार ने आईएएस राव की निलंबन अवधि 120 दिन यानी 4 महीने और बढ़ा दी थी। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने इंद्रसिंह राव की गिरफ्तारी के बाद 4 जनवरी को निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। जिसमें यह निलंबन 23 दिसंबर से होने का हवाला भी दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button