Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Sports
Trending

इस क्रिकेटर ने की विराट के गुस्से को तारीफ,फैन्स ले रहे मज़े।

newsmrl.com cricket update by akanksha tiwari

क्रिकेट जगत के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज कल इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए चेन्नई में ट्रेनिंग कर रहे हैं।लेकिन इस समय धोनी अपने नए अवतारों के चलते काफी चर्चा में हैं।

धोनी हाल ही में एक वीडियो में मुंडे हुए सिर के साथ बौद्ध अवतार में दिखे थे, लेकिन अब वे एक कैम्प ट्रेनर के तौर पर दूसरे वीडियो में नजर आ रहे हैं।धोनी ने पिछले वीडियो में रोहित शर्मा को ‘लालची’ कहा था, लेकिन इस बार उन्होंने भारत के कप्तान विराट कोहली के गुस्से की जमकर तारीफ की है।

अपने दूसरे वीडियो में धोनी ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को गुस्सैल कहा है। वो इस वीडियो में कुछ बच्चों को विराट की कहानी सुनाते हैं।

धोनी सबसे पूछते हैं कि विवेक कहां हैं? इस पर एक बच्चा कहता है कि सर विवेक मिल नहीं रहा, सुबह बहुत गुस्से में था।सर विवेक अक्सर क्रोध में खो जाता है। इस बात पर सभी बच्चे हंसने लग जाते हैं। इसके बाद धोनी बच्चों को एक कहानी सुनाते हैं। धोनी ने कहा, ‘कहानी है एक विराट खिलाड़ी की। जिसने गुस्से से बड़ी-बड़ी टीम को अच्छे से धोया और किंग का खिताब पाया। क्रोध में खोकर कोई जीत को पा ले तो क्रोध बुरा नहीं.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button