अब एक्ट्रेस की टीम ने हाथ जोड़कर कही ये बात
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान के खिलाफ बीएमसी ने कोविड-19 नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज करवाया था। गौहर पर कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन करते हुए बाहर घूमने और शूटिंग करने का आरोप है। अब इस मामले में गौहर खान की टीम ने एक बयान जारी किया है।
गौरतलब है कि मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में बीएमसी द्वारा एक्ट्रेस के खिलाफ IPC की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इसकी जानकारी ट्वीट कर दी गई थी।
गौहर खान पर आरोप है कि वो कोरोना से संक्रमित हैं और नियमों का पालन ना करते हुए फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, गौहर खान की टीम ने बयान में कहा है,।गौहर खान के लिए बहुत से लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं। नई जांच रिपोर्ट में वह कोविड निगेटिव आई हैं। वह एक कानून का पालन करने वाली नागरिक है और बीएमसी के सभी मानदंडों का अनुपालन करती है।
आगे इस स्टेटमेंट में लिखा है,
सभी अटकलों को समाप्त करने की अपील है।गौहर खान बीएमसी की हर जरूरी चीज के साथ सहयोग कर रही हैं। मीडिया से अनुरोध है कि अटकलों पर ध्यान न दें और गौहर के भावनात्मक समय का सम्मान करें क्योंकि उन्होंने 10 दिन पहले ही अपने पिता को खो दिया था।इसलिए हमारा हाथ जोड़कर अनुरोध है कि यह दुख का समय खुद गौहर के लिए है उसका सम्मान करें।
