Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlSports
Trending

दोस्त ने की दोस्त की हत्या,मामला ऑनलाइन गेमिंग का।

newsmrl.com online_gaming update by akanksha

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑनलाइन गेमिंग के लिए उधार ली गई रकम की चक्कर में 17 साल के एक छात्र की अपने ही दोस्त ने हत्या कर दी।

छात्र का शव 4 दिन बाद रविवार देर रात गांव से करीब 3 किमी दूर जंगल में मिला है। मामला सारंगढ़ के पास कोसीर थाना क्षेत्र का है।
आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कुचलकर छात्र की हत्या की गई।

जानकारी के मुताबिक, उच्चभिट्‌टी निवासी लक्षेंद्र खूंटे 17 वर्ष पुत्र जनक राम नवमी कक्षा में पढ़ता था। उसके माता-पिता जम्मू में मजदूरी करते हैं। वह गांव में अपने दादा और छोटे भाई के साथ रहता था। मृतक लक्षेंद्र 11 मार्च की दोपहर करीब 1.30 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला और फिर लापता हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि गांव के ही उसके दोस्त चमन खूंटे (25 वर्ष) के साथ उसे आखिरी बार देखा गया था।

इस पर पुलिस ने चमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लक्षेंद्र ने उससे ऑनलाइन गेमिंग के लिए रुपए उधार लिए थे। 11 मार्च को दोनों साथ में निकले और फिर उन्होंने शराब पी। नशे की हालत में दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद चमन ने लक्षेंद्र की हत्या कर दी। चमन की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात करीब 12 बजे शव बरामद किया है।

छात्र के गायब होने के अगले दिन 12 मार्च को उसके माता-पिता के पास लक्षेंद्र के मोबाइल से उसके अपहरण का मैसेज भेजा गया। इसमें 5 लाख की फिरौती मांगी। यही मैसेज चमन ने अपने मोबाइल भी भेजा और उसे लेकर गांव में परिजनों के पास पहुंचा। दोनों जगह मैसेज पहुंचने पर परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो उन्हें लगा कि छात्र अपने दोस्तों के साथ मिलकर मजाक कर रहा था। तब भी पुलिस ने चमन से पूछताछ की, लेकिन उसे छोड़ दिया था।

इसके बाद भी छात्र का पता नहीं था और फिरौती की रकम के लिए फिर मैसेज भेजा गया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और पूरे गांव को सील कर दिया गया। कोसीर थाने के साथ ही सारंगढ़ और कनकबीरा थानों से भी पुलिस अफसर गांव पहुंच गए। आरोपी चमन से सख्ती से पूछताछ की गई तो हत्या का खुलासा हुआ। यह नहीं पता चल सका है कि कितनी रकम उधार ली गई। हत्या में अन्य लोगों के भी शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button