Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

दो नाबालिग छात्राओं से दुष्कर्म

newsmrl.com crime update by akanksha

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में आदिवासी कोरवा समुदाय की दो छात्राओं से दुष्कर्म किया गया है।


इनमें से एक छात्रा दो दिन पहले बारात में गई थी और वहां से लापता हो गई थी, जबकि दूसरी को उसके घर के पास से ही एक नाबालिग साथ लेकर चला गया था। दोनों छात्राएं 7वीं और 8वीं में पढ़ती हैं। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामला बागीचा थाना क्षेत्र का है।

पंडरापाठ निवासी छात्रा 11 मार्च को एक बारात में शामिल होने के लिए गई थी। इस दौरान गांव में नाच-गाने का कार्यक्रम था। रात करीब 3 बजे वह नाच-गाने के बाद चूल्हे के पास बैठी हुई थी। उसी समय आरोपी गंगाराम उसके पास आया और शादी का झांसा देकर अपने साथ जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद से किशोरी का पता नहीं था। 13 मार्च को परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की जानकारी पुलिस को दी।

दोनों छात्राएं जाड़ाकोना के जंगलों में मिली
इस बीच परिजनों को पता चला कि कुछ लोगों को जाड़ाकोना के जंगल में देखा गया है। जब वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर भाग निकले। इसके बाद परिजन दोनों लड़कियों को लेकर घर पहुंचे। वहां से दूसरी लड़की अपने घर चली गई। उसने परिजनों को बताया कि रात 3 बजे के आसपास वह घर से निकली थी। तभी गांव का ही एक नाबालिग उसे अपने साथ जंगल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button