Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl

धमतरी में बड़ा सड़क हादसा।

newsmrl.com accident update by akanksha

छत्तीसगढ़ के धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एनएच 30 पर हुए इस बस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई,

9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं।सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पायल ट्रैवल्स की लग्जरी बस रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी। बताया जा रहा उसी दौरान धमतरी स्थित नेशनल हाईवे 30 पर ड्राइवर को झपकी आ गई,वह बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, वहीं बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं अन्य घायल यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस की ओर से बताया गया कि पायल ट्रैवल्स की बस देर रात रायपुर से जगदलपुर के लिए जा रही थी।लेकिन रात 12 बजे संबलपुर के पास से निकलते हुए बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दो मृत का पोस्टमार्टम और 9 घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि घायलों को एम्बुलेंस 108 की मदद से अस्पताल लाया गया। दो की मौत हो गई, लेकिन घायलों को उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button