क्रिकेटर बुमराह से कम पॉपुलर नहीं हैं।
उनकी होने वाली दुल्हन संजना गणेशन, जानें डिटेल्स
क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। चर्चा है कि जसप्रीत, संजना गणेशन के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। हालांकि अभी तक कपल ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, पर एक्ट्रेस तारा शर्मा ने अब संजना संग जसप्रीत की शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।जसप्रीत को तो पूरी दुनिया जानती है, पर उनकी होने वाली दुल्हन भी कम पॉपुलर नहीं हैं।
आइए जानें कौन हैं संजना गणेशन और किस प्रोफेशन से जुड़ी हैं वो।
क्रिकेट के अलावा संजना कई बैडमिंटन और फुटबॉल इवेंट्स को भी होस्ट कर चुकी हैं।संजना मैनेजमेंट गुरु गणेशन रामास्वामी की बेटी हैं। रामास्वामी पुणे स्थित Allana Institute of Management Sciences के डायरेक्टर हैं।
संजना ने सिंबायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की डिग्री हासिल की है।इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।
हाल ही में जसप्रीत बुमराह ने एक्ट्रेस तारा शर्मा के शो द तारा शर्मा शो में पहुंचे।
यहां उन्होंने अपने क्रिकेट करियर और स्ट्रग्ल्स पर बातें की।इस शो के बाद तारा ने शो में आने के लिए जसप्रीत को धन्यवाद दिया, साथ ही संजना गणेशन के साथ उनकी शादी के लिए बधाई दी।
बात करते हैं संजना के बारे में संजना गणेशन इंडियन मॉडल और एंकर हैं। वे स्टार स्पोर्ट्स इंडिया की प्रेजेंटर के तौर पर काम करती हैं।हाल ही में IPL 2021 के ऑक्शन को संजना गणेशन होस्ट करती नजर आईं थी।
