Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

मुझे जेल में डालें, फांसी दें या कब्र में उतार दें, मैं नहीं डरूंगा।

newsmrl.com political update by nujhat


सीधी बात में बोले फारूक अब्दुल्ला


‘सीधी बात’ में जब फारूक अब्दुल्ला से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की बहाली को सवाल किया गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि अंग्रेज भी कहा करते थे कि ब्रिटिश साम्राज्य का सूरज कभी नहीं डूब सकता, डूबा या नहीं? तो फिर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल कैसे नहीं हो सकता।
आजतक के खास कार्यक्रम ‘सीधी बात’ में शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला शामिल हुए।

सीधी बात कार्यक्रम के होस्ट और वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि ये देश किस तरफ जा रहा है, समझ में नहीं आता।अगर इलेक्शन जीतना है तो ठीक है किसी बात पर तो जीतो। आप क्या करेंगे, क्या नहीं करेंगे इस पर बात करो। मैने पहले भी चुनाव देखे हैं लेकिन कान पकड़ता हूं कि आजकल क्या हो रहा है? भगवान और अल्लाह पर चुनाव मत जीतो, अपने काम पर जीतो। झूठ आसमान से आ रहा है। अब बस भगवान को ही उतरना है और कोई बात नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button