Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodnewsmrlPage3
Trending

आमिर खान की ज़िंदगी के कुछ अनसुने सच

newsmrl.com page3 update by nujhat

आमिर खान की लव स्टोरी।
परिवार को बिना बताए आमिर खान ने रीना दत्ता से की थी पहली शादी, 16 साल में हो गया था तलाक।

55 साल के हो चुके आमिर खान ने पहली शादी 21 साल की उम्र में रीना दत्ता से की थी। उस वक्त रीना 19 साल की थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर और रीना कई दिनों तक अपनी शादी की बात घरवालों से छुपाए रहे थे। क्रिस्टीना डेनियल की बुक ‘आई विल डू इट माय वे : इनक्रेडिबल जर्नी ऑफ आमिर खान’ में इस लव स्टोरी के बारे में लिखा गया है।

बहन की धमकी के बाद आमिर के घर चली गई थीं रीनाआमिर जब ‘क़यामत से क़यामत तक’ की शूटिंग कर रहे थे, तभी उन्होंने रीना से शादी कर ली थी। लेकिन इसके करीब एक साल पहले दोनों का अफेयर शुरू हो गया था। हालांकि, तब आमिर 20 साल के थे और रीना 18 की। इसलिए आमिर के बालिग होने तक उन्हें शादी का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा, दोनों परिवारों के बीच डिफरेंस के चलते भी उनकी शादी नामुमकिन लग रही थी। लेकिन जैसे ही आमिर 21 साल के हुए, वे रीना को लेकर कोर्ट पहुंचे और रजिस्टर्ड मैरिज कर दोनों चुपचाप अपने-अपने घर चले गए। कई दिनों तक वे शादी की बात परिवार वालों से छुपाए रहे। लेकिन एक दिन रीना की बहन को शक हो गया और उन्होंने उन्हें पिता को यह बात बताने की धमकी दे डाली। तब रीना आमिर के घर गईं और कपल ने अपने पेरेंट्स को शादी के बारे में बता दिया।

रीना के पेरेंट्स को स्वीकार करने में लगा था समय

आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन ने रिश्ते को हरी झंडी आसानी से दे दी। उन्होंने बहू के रूप में रीना का स्वागत किया। लेकिन रीना के पिता ने इस रिश्ते को आसानी से मंजूरी नहीं दी। बेटी की शादी की खबर सुनने के बाद मिस्टर दत्ता को झटका लगा और वे बीमार पड़ गए। यहां तक कि उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराना पड़ा। इसी दौरान आमिर ने उनकी खूब सेवा की, तब कहीं जाकर मिस्टर दत्ता का आशीर्वाद मिल सका। रीना ने सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और उनके पिता एयर इंडिया में सीनियर ऑफिसर थे।

जब रीना से बात न होने पर रो पड़े थे आमिर​​​​​​।
जूही चावला ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘क़यामत से क़यामत तक’ की शूटिंग के दौरान आमिर हर दिन रीना को मैसेज भेजते थे। एक बार पूरी यूनिट शूटिंग के लिए ऊटी से बैंगलोर के लिए रवाना हो रही थी, लेकिन आमिर की रीना से बात नहीं हो सकी। कार निकलने के लिए तैयार थीं, लेकिन आंखों में आंसू लिए आमिर ने कहा दिया था कि वे बिना रीना से बात किए नहीं जाएंगे।

जब ‘क़यामत से क़यामत तक’ रिलीज हुई तो किसी ने भी यह पब्लिकली नहीं कहा था कि डेब्यूटेंट एक्टर शादीशुदा है। क्योंकि इसका फर्क फिल्म की सक्सेस पर पड़ सकता था। यह शादी करीब 16 साल तक चली थी। 2002 में उनका तलाक हो गया था। कपल के दो बच्चे (बेटा जुनैद और बेटी इरा) हैं, जो अब रीना के साथ रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button