रायपुर पुलिस ने शनिवार देर रात तेलीबांधा इलाके के एक पब और कैफे में छापा मारा है। इस दौरान यहां लड़के-लड़कियां रात के 12 बजे तक पार्टी कर रहे थे, और शराब पी रहे थे, सिगरेट के कश लेते हुए डांस कर रहे थे। हुक्का भी परोसा गया था। शॉर्ट ड्रेस में पहुंची लड़कियां पार्टी करती मिलीं। लेकिन जैसे ही इन लोगों ने पुलिस को देखा, तो लिफ्ट से भागने की कोशिश की। किसी ने चेहरा मास्क से ढंक लिया तो किसी ने दीवार की तरफ मुंह करके खड़ा रहना ही सही समझा।
जांच के दौरान ज्यादातर लड़कियां हॉस्टल में रह के पढ़ाई करने आई छात्राएं निकली, उनके माता पिता को इस बारे में जानकारी दे कर उन्हे समझाइश दी गई।
CSP नसर सिद्दीकी ने जांच की। छापे के दौरान कुछ युवक अपनी पहुंच बताकर फोन पर कुछ वीआईपी लोगों से बात करवाने की कोशिश करते रहे। अफसरों की फटकार के बाद उनका जोश ठंडा पड़ा। पार्टी में महाराष्ट्र और ओडिशा से भी लड़के-लड़कियां आए थे। बोतलें पार्टी की कहानी कह रही हैं।

पुलिस को धमकाया
ये हालात रायपुर के जूक और पेंडूलम कैफे के थे। यहां पब में पार्टी चल रही थी। कलेक्टर ने रात 10 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी थी। मगर रात 12 बजे तक यहां शराब पिलाई जा रही थी। पार्टी चल रही थी। खबर है कि पुलिस के पहुंचने पर कैफे कर्मचारियों और युवकों ने पुलिस स्टाफ के साथ बदसलूकी की।
अब आबाकरी विभाग को भेजेंगे रिपोेर्ट
CSP नसर सिद्दीकी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि देर रात तक इन कैफे में पार्टी की जा रही थी। टीम ने पहुंचकर पार्टी को बंद करवाया। हमने जांच की तो इन क्लब्स में शराब परोसने का लायसेंस पाया गया है। लेकिन समय सीमा का उल्लंघन है हम इन ठिकानों पर कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को एक लैटर लिखेंगे और कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा।

तस्वीरे प्रतीकात्मक हो सकती हैं।
