Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Dark Newsnewsmrl
Trending

बिलासपुर में हत्या,प्रेमिका को मार कर शव…

Newsmrl.com bilaspur breaking news update by kiran_rawat

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने अपने घरवालों की पसंद से शादी करने के लिए प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को भी खेत में ले जाकर जला दिया।

युवती के गुमशुदा होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो सारा मामला खुला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर युवती की अस्थियां बरामद की हैं। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीपरखुंटी निवासी भारती विश्वकर्मा (20) 12 मार्च को घर से निकली थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। एक सप्ताह तक युवती की तलाश करने के बाद परिवार वालों ने शुक्रवार को इसकी शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बिल्हा क्षेत्र के मेड़ पार निवासी बृजेश नेताम से युवती का प्रेम संबंध था। दोनों मोबाइल के जरिए एक-दूसरे से संपर्क में थे।

अप्रैल में होनी थी शादी, रास्ते हटाने बनाई योजना
पुलिस ने बृजेश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। उसका अप्रैल में विवाह होना था। इसकी जानकारी भारती को भी हो गई थी। भारती शादी तोड़ने के लिए दबाव बना रही थी। इस पर बृजेश ने उसे रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। उसने 10 दिन पहले भारती को अपने गांव बुलाया। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर हत्या कर दी और वहीं पर उसका शव भी जला दिया।

खुद को बचाने की तरकीब काम नहीं आई
वारदात से ध्यान भटकाने और खुद को बचाने के लिए बृजेश ने भारती के मोबाइल से उसके भाई के नंबर पर मैसेज किया। इसमें भारती के किसी दूसरे लड़के के साथ जाने की बात लिखी थी। साथ ही कभी वापस न आने और बृजेश के साथ न होने की बात लिखी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। तब पता चला कि मोबाइल बिल्हा क्षेत्र में सक्रिय था। इससे पुलिस को युवक पर शक हुआ। वहीं आसपास पूछताछ में भी दोनों के संबंधों का पता चला।

दोनों 12वीं तक साथ पढ़े, गांव में ज्यादातर को पता था उनका प्रेम संबंध
बृजेश नेताम बिल्हा क्षेत्र के मेड़पार का रहने वाला था। वह पीपर खूंटी में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। भारती और बृजेश ने 12वीं कक्षा तक एक साथ पढ़ाई की थी। इसके बाद बृजेश अपने गांव आ गया। वहीं भारती ने पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके बाद भी दोनों का मोबाइल के माध्यम से संपर्क बना रहा। साथ ही युवक बीच-बीच में अपने मामा के घर आता था। बृजेश के गांव में दोनों के प्रेम संबंधों को लेकर ज्यादातर लोगों को जानकारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button