Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Lifestyle
Trending

कब शुरू होगी मुंबई लोकल? मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा….

newsmrl.com When will Mumbai local start? Mayor Kishori Pednekar said... update by rihan Ibrahim

मुंबई और महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है।

जिसकी वजह से शहर और राज्य में सरकार की तरफ से कई रियायतें दे दी गई हैं। आज से मुंबई में भी दुकानों को सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है। इस सहूलियत के बाद अब मुंबईकरों की नजर लोकल ट्रेन सेवाओं पर जमी हुई है। सबके मन में यही सवाल है कि आखिर उन्हें लोकल ट्रेन में दोबारा सफर करने का मौका कब मिलेगा?

हारने के सवाल ही नहीं
बीएमसी चुनाव के मुद्दे पर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि कोरोना काल में शिवसैनिकों ने दिल से लोगों की सेवा की है। इसलिए हारने का तो सवाल ही पैदा नहीं होता है। मुसीबत की इस घड़ी में किसने हमारी मदद की है और किसने मुसीबत को और बढ़ाया है। यह मुंबई की जनता बहुत अच्छे से समझती है।

हालांकि इस सवाल का जवाब मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी नहीं दे पाईं। उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब फिलहाल देना मुश्किल है। मुंबई लोकल ट्रेन कब शुरू हो पाएगी, इसका जवाब मुंबई महानगरपालिका नहीं दे सकती है। इसका फैसला राज्य सरकार ही कर सकती है।

पिछली बार लॉकडाउन के बाद कई लोग बिना मास्क के ही सड़क पर घूम रहे थे और यात्रा भी कर रहे थे। फिलहाल कई लोगों ने कोरोना वैक्सीन ली है, बावजूद इसके उन्हें मास्क लगाना अनिवार्य होगा। हालांकि एक बार लोकल शुरू होने के बाद इन तमाम नियमों की तरफ जनता ध्यान नहीं देती। पिछली बार भी इसी प्रकार की लापरवाही की वजह से कोरोना के मामले तेज रफ्तार से बढ़े थे। इसलिए लोकल ट्रेन को अभी कुछ दिनों तक शुरू नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button