अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
दरअसल यहां तस्करों ने दो मासूम बच्चियों को अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर बनी 14 फुट ऊंची दीवार से नीचे फेंक दिया. जिन्हें यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन टीम इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गई।
ऐसे बची मासूम बच्चियों की जान-
सीबीपी के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को पेट्रोलिंग पार्टी के एक एजेंट संता टेरेसा ने उस वारदात को अपने कैमरे में कैद किया, जिसमें तस्करों ने 14 फुट ऊंची दीवार से दो बच्चियों को फेका दिया. बता दें कि ये दोनों बच्चियां इक्वाडोर की रहने वाली हैं. इसमें एक की उम्र 3 साल और दूसरी की उम्र 5 साल है।
चीफ पेट्रोलिंग एजेंट ग्लोरिया ने कहा कि मैं हैरान हूं कि तस्कर ऐसा भी कर सकते हैं. उन्होंने दो मासूमों को 14 फुट ऊंची दीवार से नीचे फेंक दिया।
अधिकारी ने कहा कि अच्छा हुआ कि घटना के वक्त मासूमों को देख लिया गया वर्ना दोनों बच्चियों को मौसम की मार झेलनी पड़ती. इसमें उनकी जान को भी खतरा हो सकता था.
