Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

ऋषि-राजीव को याद कर भावुक हुए रणधीर,

newsmrl.com Mumbai update by nujhat

फोटो शेयर कर लिखा- ‘जहां भी हो खुश रहो

रणधीर द्वारा शेयर ऋष‍ि और राजीव की यह फोटो उनके जवानी के दिनों की याद दिलाता है। ऋष‍ि की यह तस्वीर उनके पुराने दिनों की याद ताजा करता है, जब वे कर‍ियर की बुलंद‍ियों पर थे। रणधीर ने इस तस्वीर के जर‍िए अपने जज्बात जाह‍िर किए। उन्होंने लिखा- ‘हमेशा तुम दोनों प्यारे भाईयों को मिस करूंगा। उम्मीद है तुम जहां भी हो खुश हो’. ऋष‍ि और राजीव के साथ रणधीर की बॉन्ड‍िंग हमेशा उनकी फोटो गैलरी में नजर आई है।

पर‍िवार के सदस्यों को खोना कितना दुखदायी होता है इसका एहसास सभी को है। सीन‍ियर एक्टर रणधीर कपूर ने कुछ दिनों पहले अपने सबसे छोटे भाई राजीव कपूर को खो दिया। उनके अलावा पिछले साल भाई ऋष‍ि कपूर ने भी दुन‍िया को अलव‍िदा कह दिया था। तीनों भाईयों में अपने दो भाई को खो चुके रणधीर कपूर के लिए यह देखना बड़ा मुश्क‍िल रहा। दोनों की मौत पर वे बेहद गमगीन नजर आए थे। अपने दोनों छोटे भाईयों को याद करते हुए रणधीर ने उनकी एक अनसीन फोटो शेयर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button