Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BollywoodLifestylenewsmrl
Trending

सलमान के कथित बुलावे के बाद 2.3 फीट के अजीम से शादी के लिए लड़कियों का लगा तांता

newsmrl.com lifestyle update by nujhat

2.03 फीट के इस शख्स ने शादी के लिए लगाई सीएम तक गुहार।
लड़कियों के आ रहे कॉल, सलमान खान ने भी मुंबई बुलाया।
शामली उत्तरप्रदेश महज 2 फीट और 3 इंच का एक शख्स शादी करने के लिए परेशान है। वो इसके लिए सीएम रह चुके अखिलेश यादव तक गुहार लगा चुका है। लेकिन, उसकी मेहनत अब रंग लाती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसकी खबर मीडिया में आने पर उसके बाद अब दर्जनों लड़कियों के शादी के लिए फोन आ रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने भी उसे मिलने के लिए मुंबई बुलाया है। जिसकी खबर लगने पर 28 साल के ​​​​अजीम मंसूरी की खुशी का ठिकाना नहीं है।

पांचवीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई
अजीम मंसूरी की उम्र 28 है और उनकी लंबाई मात्र दो फुट तीन इंच है। पांचवीं कक्षा में ही पढ़ाई छोड़ देने वाले जनरल स्‍टोर की दुकान चलाते हैं। उनके पिता नसीम मंसूरी अपने बच्‍चे की शादी करवाने में असहाय नजर आते हैं।
पिता ने कही ये बातें
नसीम मंसूरी कहते हैं कि ‘इतनी उम्र के बाद भी वह बच्‍चे की तरह ही मासूस है। कद की वजह के साथ-साथ उसकी कुछ शारीरिक मजबूरी भी है। उसके लिए योग्‍य जीवनसाथी की तलाश करना वास्‍तव में बेहद मुश्किल है।

अजीम का कद कम होने की वजह से इसकी शादी नहीं हो पा रही है। अजीम का कहना है कि कई बार रिश्ते भी आए, लेकिन हाइट कम होने की वजह से शादी नहीं हो पा रही है। अजीम मंसूरी अपने 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं।
सलमान ने भी मिलने के लिए बुलाया।

अजीज मंसूरी का कहना है कि मुंबई से भी मिलने के लिए कई फिल्मी हस्तियों के फोन आए हैं। अजीज मंसूरी के पास बॉलीवुड खान सलमान खान का भी फोन अजीम मंसूरी को आया था, जिसने खुद को मुंबई आकर उनसे मिलने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button