Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

बैंककर्मी की गोली मारकर हत्या

newsmrl.com crime update by akankasha

लखीसराय में अपराधियों ने एक बैंककर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी।

घटना सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर ढाल के पास की है। बुधवार देर रात ​​​​​​वह बैंक ऑफ इंडिया की सूर्यगढ़ा शाखा से ड्यूटी कर घर लौट रहा था​, तभी पूर्व से घात लगाए बाइक सवार अपराधी उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। बैंककर्मी के पीठ में 1 गोली लगी, वह घायल होकर गढ्‌ढे में गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ग्रामीणों की नजर घायल पर पड़ी। ग्रामीण आनन-फानन में अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भिड़हा गांव के पास NH-80 को जाम कर दिया। इस कारण लखीसराय-मुंगेर रोड पर पिछले 1 घंटे से आवागमन पूरी तरह ठप है। गुस्साए लोग इस मामले में शामिल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मृतक के घर वाले उसकी पहली पत्नी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने सभी अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया। पुलिस के अनुसार, बैंककर्मी ड्यूटी कर घर लौट रहा था, तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। आपसी विवाद की बात सामने आ रही है। घरवालों के बयान के आधार पर मृतक की पहली पत्नी नूतन मेहता को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान मेदनीचौकी थाना क्षेत्र स्थित भिड़हा गांव निवासी ऋषिदेव कुमार (30) के रूप में हुई है। वह BOI के सूर्यगढ़ा शाखा में क्लर्क था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button