Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

Business

एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी की नौकरी, जानें डिटेल

newsmrl.com Executive Trainee job in NTPC, know details update by Akanksha Tiwari

एनटीपीसी लिमिटेड (National Thermal Power Corporation Limited) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की अधिकारिक वबेसाइट ntpccareers.net के जरिए आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 280 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी.

आवेदन से पहले पढ़ें नोटिफिकेशन

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एनटीपीसी की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा. ऑनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जानें पर उसे रद्द भी किया जा सकता हैं.

इन पदों पर होगी भर्तियां (Number of Posts)

इलेक्ट्रिकल – 98 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रियूमेंटेंशन- 56 पद

मैकेनिकल – 126 पद

आयु सीमा (Age Limit)

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 27 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र की सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया (Selection Process )

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन गेट 2021 परीक्षा के स्कोर के आधार के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification )

इन पदों पर आवेद करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. अभ्यर्थियों को गेट- 2021 रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ आवेदन करना होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button