Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BusinessLifestyleNational Breaking
Trending

किशोर दा के बंगले में अब चाय पीते हुए शाम बिताने का मौका देंगे विराट कोहली, खोलेंगे रेस्टोरेंट

Virat Kohli to open restaurant in Kishore Das bungalow

MUMBAI : दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 61वें नंबर पर मौजूद विराट कोहली दिवंगत एक्टर-सिंगर किशोर कुमार के मुंबई स्थित जुहू वाले बंगले में एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट शुरू करने जा रहे हैं, इसका काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। कहा जा रहा है कि अगले महीने ये रेस्टोरेंट शुरू जाएगा। इसके लिए उन्होंने किशोर दा के बंगले को लीज पर लिया है। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने भी इस बात को कन्फर्म करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले सुमित (किशोर कुमार और लीना चंदावरकर के बेटे सुमित कुमार) की विराट से मुलाकात हुई थी। इस दौरान बंगले को किराए पर लेने को लेकर दोनों की बातचीत हुई। अब आखिरकार ये बंगला 5 साल के लिए विराट को किराए पर दे दिया गया है।

विराट 30 से अधिक ब्रांड को एंडोर्स कर रहे हैं। ब्रांड, IPL और मैच फीस मिलाकर विराट सालाना 200 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाते हैं। विराट की नेटवर्थ 900 करोड़ से ज्यादा है। विराट ने इससे पहले भी कई बिजनेस में इन्वेस्ट किया है। वो UAE Royals (टेनिस टीम) के को-फाउंडर हैं। इसके अलावा वो One8 Commune नामक रेस्टोबार के मालिक हैं। वो Wrogn ब्रांड के भी को-फाउंडर हैं। साथ ही विराट इंडियन सुपर लीग में खेलने वाली टीम FC Goa के को-फाउंडर भी हैं।

किशोर कुमार का बंगला ‘गौर कुंज’ मुंबई के जुहू तारा रोड पर स्थित है। बंगले में एक गैराज भी था, जिसमें किशोर दा अपनी विंटेज कार पार्क किया करते थे। किशोर कुमार की बात करें तो वो फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं। उनका 13 अक्टूबर 1987 (आज से 35 साल पहले) निधन हो गया था। उन्होंने अपने करियर में करीब 110 म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ 2678 फिल्मों में गाने गाए थे। किशोर दा ने करीब 88 फिल्मों में बतौर एक्टर भी काम किया था। किशोर दा जब जिंदा थे तो वो इसी बंगले में रहा करते थे। बंगले के आसपास की हरियाली किशोर दा को काफी पसंद थी। यहां तक कि उन्होंने बंगले के आसपास के पेड़ों के दिलचस्प नाम भी रखे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button