RAIN ALERT : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी कर दक्षिण भारत के साथ-साथ पश्चिम बंगाल-सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत, से नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम के साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए अगले पांच दिनों तक कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि इसके अलावा 31 अगस्त से 2 सितंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के साथ-साथ पश्चिम बंगाल-सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार शाम को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना रहेगी. इस प्रकार आने वाले कुछ दिनों तक लगभग आधे भारत में मानसून जम के बरसने वाला है।
गुरुवार के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी के मुताबिक, समुद्र तल पर मानसून की तरफ हिमालय की तलहटी के पास एक चक्रवाती परिसंचरण चल रही है। जो निचले क्षोभमंडल स्तर में तमिलनाडु के ऊपर स्थित है। इसके अलावा एक और चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण तमिलनाडु के ऊपर से मध्य प्रदेश तक चल रही है। जिसके असर से नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और असम में अगले पांच दिनों में भारी बारिश हो सकती है।
