Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrlSports
Trending

इस भारतीय महिला क्रिकेटर ने रचा इतिहास

newsmrl.com sports update by rajinder_singh

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एकदिवसीय कप्तान मिताली राज ने आज इतिहास रच दिया।

अब मिताली 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की एकमात्र महिला क्रिकेटर बन गईं। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे वन-डे के दौरान उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया।

मिताली ने भारत की तरफ से जून 1999 में वन-डे के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 51.00 की औसत से 663 रन और वनडे में 212 मैचों में 50.53 की औसत से 6,974 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 89 मैचों में 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाए हैं। मिताली ने अपने करियर में रिकॉर्ड 75 अर्धशतक और आठ शतक जमाए हैं। इनमें से 54 अर्धशतक और सात शतक उन्होंने वन-डे में आए। टेस्ट मैचों में उन्होंने एकमात्र शतक (214 रन) इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में टॉटन में बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button