आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर दी जानकारी।
बॉलीवूड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को अपने जन्मदिन के मौके पर, अपनी आने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ का अपना पहला लुक शेयर किया है। अभिनेत्री के साथ-ही इस फिल्म के निर्माता ने भी
‘आरआरआर’ फिल्म का पहला लुक इस फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने भी शेयर किया। पोस्टर में आलिया भट्ट साउथ इंडियन स्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने रेड प्रिंटेड ब्लाउज के साथ ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई है। साथ ही, नाक में छोटी सी रिंग पहनी है और बिंदी लगाए हुए है। आलिया के बाल और उसपर लगा गजरा काफी आकर्षित कर रहा है।
इसी के साथ, अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 30 जुलाई को रिलीज़ होगी। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट फीमेल डॉन का किरदार निभा रही हैं। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की कहानी किताब ‘द माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। इस किताब को हुसैन जदी ने लिखा है।
