Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

World
Trending

इस कारोना वैक्सीन को दुनिया के कई देशों ने किया बैन

newsmrl.com covid 19 update by akanksha tiwari

एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन लगने के बाद खून के थक्के जमने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन ने भी वैक्सीन के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगा दी है।

इससे पहले, आयरलैंड ने रोक लगाने का फैसला लिया था। हालांकि, एस्ट्राजेनेका और वैश्विक स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया है कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इटली ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए कहा कि यह फैसला अन्य यूरोपीय देशों की ओर से उठाए गए कदमों के मद्देनजर लिया गया है।

इमैनुएल मैक्रों ने कही ये बात –

इटली के उत्तरी पिडमोंट क्षेत्र में 57 वर्षीय एक शिक्षक ने शनिवार को टीका लगवाया था और रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि एहतियात के तौर पर एस्ट्राजेनेका के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाई गई है।उन्होंने कहा कि यह रोक कम से कम मंगलवार दोपहर तक जारी रहेगी, जब तक यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी की ओर से इस पर राय नहीं दी जाती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button