UTTARAKHAND : पुलिस को अंकिता की कुछ चैट मिली हैं। इनमें अंकिता ने अपने दोस्त को बताया था कि उस पर रिसॉर्ट में आने वाले VIP गेस्ट को स्पा सर्विस देने का दबाव बनाया जा रहा था। उनके साथ जबरदस्ती की गई और प्रॉस्टिट्यूट बनने के लिए 10 हजार रुपए का लालच दिया गया। अंकिता से कहा गया कि तुम्हें गेस्ट हैंडल करने हैं। अगर नहीं करोगी तो तुम्हें हटा देंगे। ये चैट 17 सितंबर की है, यानी अंकिता की डेड बॉडी मिलने से 7 दिन पहले। 18 सितंबर की शाम करीब 6 बजे रिसॉर्ट मालिक पुलकित, सौरभ और अंकित अंकिता के कमरे में पहुंचे। तब अंकिता जोर-जोर से रो रही थी और मदद के लिए चिल्ला रही थी।
- बहरहाल आरोपियों के ऊपर चौतरफा कार्रवाई जारी है.
- आरोपी गिरफ्त में हैं.
- उनकी फैक्ट्री आक्रोशित जनता द्वारा जला दी गई है.
- उस रिजोर्ट को जमींदोज कर दिया गया है.
- परिवार को भाजपा से निष्काषित कर दिया गया है.
- अब दोषियों को क्या सजा मिलती है ये देखना बाकी है.
ये था पूरा मामला
गंगाभोगपुर स्थित वनंतरा रिजॉर्ट के संचालक पुलकित आर्य ने 19 सितंबर को रिजॉर्ट राजस्व पुलिस में अंकिता की गुमशुदगी दर्ज कराई। वनंतरा रिजॉर्ट में काम करने वाली श्रीकोट, पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी (19) पुत्री वीरेंद्र सिंह भंडारी 18 सितंबर से लापता थी। डीएम पौड़ी ने बीती 22 सितंबर को मामला लक्ष्मणझूला पुलिस को ट्रांसफर किया। दरअसल 18 सितंबर की रात्रि को रिजॉर्ट में पुलकित और अंकिता के बीच विवाद हो गया था। और युवती ने अपने घर जाने की जिद पकड़ ली, इसके बाद अंकिता को मारने के इरादे से होटल मालिक पुलकित आर्य, सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता और प्रबंधक सौरभ भास्कर तीनों दोपहिया वाहनों से युवती को ऋषिकेश लेकर आए। वापसी में चीला शक्ति नहर के किनारे बैठकर तीनों ने मिलकर शराब पी। इस दौरान अंकिता बार बार पहले उसे घर छोड़ने के लिए कहती रही. इस बीच अंकिता और पुलकित में फिर विवाद होने लगा। अंकिता ने रिजॉर्ट का भेद खोलने की धमकी दी। अंकिता ने पुलकित का मोबाइल नहर में फेंक दिया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस पर तीनों ने अंकिता को नहर में धक्का दे दिया।
पुलिस की जांच में पूरा मामला जब सामने आया तो लोग ये जान कर हैरान रह गए की भाजपा नेता के रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली अंकिता भंडारी 11 सितंबर को ही नौकरी छोड़ना चाहती थी, क्योंकि वह 14 दिन में ही काम करने परेशान हो गई थी। 10 सितंबर को अंकिता ने अपने कई परिचितों से नौकरी लगाने की गुहार लगाई थी। अंकिता हरिद्वार और ऋषिकेश में ही काम करना चाहती थी। रिजॉर्ट का मालिक हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा अंकिता भंडारी युवती को गेस्ट के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर अंकिता की होटल मालिक और अन्य आरोपियों के साथ बहस होती थी।
अंकिता की पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए वह दूसरी नौकरी भी तलाश रही थी। लेकिन दरिंदो ने पहले ही उसे मार डाला। अंकिता 22 दिन ही नौकरी कर पाई। दरिंदो ने पहली सैलरी मिलने से पहले ही अंकिता को मार डाला। रिजॉर्ट का मालिक हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है, पुलिस के मुताबिक पुलिस से बचने के लिए तीनों ने शातिर अपराधियों ने मिलकर एक योजना बनाई। योजना के तहत तीनों लोग रिसोर्ट पहुंचे और अंकिता के कमरे में होने की जानकारी रिजॉर्ट स्टाफ को देते हुए कुक से 4 लोगों के लिए खाना बनाने के लिए कहा। खाना खुद पुलकित अंकिता के कमरे में ले गया। जिससे कि अंकिता के गायब होने का शक किसी पर न जाए। सुबह अंकिता के गायब होने की जानकारी तीनों ने मिलकर योजना के तहत सार्वजनिक की। मामले में राजस्व पुलिस को भी अंकिता की गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पूछताछ में बहस की वजह पता चली कि पुलकित आर्य अपनी रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी को रिजॉर्ट में आने वाले मेहमानों के साथ हमबिस्तर होने का दबाव बनाता था।
अब अंकिता हत्याकांड से पूरा उत्तराखंड दहल गया रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की रिजॉर्ट के मालिक और कर्मचारियों द्वारा नहर में धक्का देकर हत्या से गढ़वाल में चारों तरफ गुस्सा है। लोगों ने शुक्रवार को ऋषिकेश थाना घेर लिया। रिजॉर्ट का मालिक हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा है। आज सुबह अंकिता का शव चीला नहर से बरामद कर लिया गया है। परिजनों ने शव की पहचान की। इससे पहले देर रात रिसॉर्ट को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए एसआईटी जांच का आदेश दिया है। लोगों ने हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग उठाई। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जब पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाने लगी तो आक्रोशित महिलाएं पुलिस के वाहन के आगे खड़ी हो गईं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को रोककर आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी तो थाने पर भी धावा बोल दिया।
आरोपी रिसॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता गिरफ्तार हो चुके है।




