Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

ये है भारतीय राजनीती का नया दौर, योगी सरकार के डिप्टी सीएम को खुले आम ऑफर, 100 विधायक तोड़कर लाओ मुख्यमंत्री बन जाओ

This is the new era of Indian politics, openly offered to Deputy CM of Yogi government, break 100 MLAs and become Chief Minister

UTTAR PRADESH : जनता जनार्दन नहीं अब हैं विधायक जनार्दन, भारतीय राजनीती का ऐसा दौर जहां जनादेश नहीं विधायकों का स्वविवेक तय करता है कौन बनेगा मुख्यमंत्री, ऐसे ही दौर में अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी खुले आम योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को 100 विधायक तोड़कर लाने पर मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया है।

अखिलेश के ऑफर पर भाजपा की तरफ से पलटवार भी शुरू हो गया है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार में हाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रम से सबक लेते हुए अपने साथ 100 विधायक लेकर सपा में शामिल हो जाएं तो उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश पर पलटवार किया और कहा कि मौर्य किसी स्वार्थ में पड़ने वाले नेता नहीं हैं। अखिलेश यादव अपने गठबंधन और परिवार की चिंता करें, क्योंकि सपा गठबंधन के विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने भी अखिलेश पर हमला किया है। केशव ने कहा कि अखिलेश यादव मुझसे घृणा करते हैं। विधानसभा में अखिलेश का प्यार मेरे प्रति सबने देखा है। अखिलेश यादव खुद डूबने वाले हैं वो मुझे क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे। योगी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हमेशा निशाने पर लेने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव अब मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया है। अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी के 100 विधायक तोड़कर लाने पर मुख्यमंत्री बनाने का लालच दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button