NHA : केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल हेल्थ कार्ड 2022, यानी ABHA (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट ) की शुरुआत की है। इसमें आपके मेडिकल रिकॉर्ड सेव रहेंगे। यानी एक ही जगह पर आपकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री डिजिटली इसमें सेव हो जाएगी।
इस सेवा के माध्यम से विदेशों की तरह आपकी जीवन भर की मेडिकल हिस्ट्री, मुफ्त में ऑनलाइन सुरक्षित रखेगी भारत सरकार, इस कार्ड को बनवाने की कोई बाध्यता नहीं रखी गई है, ये पूर्णतः आपकी मर्जी पर ही है की आप इसे बनवाना चाहते हैं या नहीं, विदेशों में इस तरह की सेवाओं के लिए कई प्राइवेट संस्थाएं हैं जो अपने क्लाइंट का सारा मेडिकल डाटा जन्म से लेकर अंत तक सुरक्षित रखती हैं और उसे इस तरह से व्यवस्थित भी रखती हैं की जब भी जरूरत हो कोई भी अस्पताल और डॉ. उसे स्केन कर के आपकी मेडिकल हिस्ट्री के अनुरूप आपका ट्रीटमेंट कर सके, अक्सर ऐसा होता है की मरीज अपनी हालत बताने या घर जा कर अपनी फाइल लाने की भी हालत में नहीं होता, ऐसे में ये एक कार्ड मरीज की जान बचाने में मददगार साबित होता है, दरअसल इसे बनवाने के लिए और इसमें जीवन भर का डाटा सुरक्षित रखने के लिए संस्थाओं को एक बड़ा डाटा मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करना होता है, जिसमें अच्छा ख़ासा जन-धन बल लगता है. और अब अगर भारत सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही की देश की सवा अरब की आबादी का हेल्थ डेटा मैनेजमेंट किया जाए, जनता को ये महंगी सुविधा मुफ्त में दी जाए, तो ये सच में भारत की जनता को केंद्र सरकार का एक बहोत बड़ा तोहफा होगा.
कैसे बना सकते हैं ABHA Card?
सबसे पहले आयुष्मान डिजिटल हेल्थ मिशन (Ayushman Digital Health Mission की वेबसाइट पर जाएं। और होम पेज पर Create Your ABHA Number के ऑप्शन पर क्लिक करें। ABHA Number जनरेट करने के लिए दो ऑप्शन दिखाई देंगे आधार नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस, दोनों में से एक चुनें। आधार नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस पर क्लिक करें और अगले पेज पर उसका नंबर डालकर सबमिट करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे डालकर आप ABHA Card का एप्लिकेशन भरें। एप्लिकेशन में पूछी गई जानकारी देने के बाद उसे सबमिट कर दें। इसके बाद My Account पर क्लिक करें। दिए गए ऑप्शन में से Edit Profile पर क्लिक करें और अपनी फोटो अपलोड करें। अब सबमिट पर क्लिक कर दें। आपका ABHA Card बन जाएगा। इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
आपका मेडिकल डेटा देखने के लिए डॉक्टर्स या हेल्थ प्रोफेशनल को आपकी सहमति की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए उन्हें ABHA Card या फिर OTP की जरूरत होगी, जिसे व्यक्ति की सहमति पर ही देखा जा सकेगा। ताकि पेशेंट की प्राइवेसी बनी रहे। ये कार्ड सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पताल में काम आएगा। इतना ही नहीं इसका इस्तेमाल किसी भी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में भी किया जा सकेगा।
कार्ड से रिलेटेड एक ऐप भी प्ले स्टोर पर मौजूद है, जिसे पहले NDHM हेल्थ रिकॉर्ड्स ऐप के नाम से जाता था। ध्यान रखें की ABHA Card यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट और आयुष्मान कार्ड एक नहीं हैं, ये दो अलग-अलग सेवाएं हैं, और इन दोनों में काफी अंतर है. जहां आयुष्मान कार्ड एक हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड है। जो सिर्फ गरीब लोगों के लिए है। और गरीबों को इलाज के वक्त फाइनेंशियली मदद करता है। वहीं ABHA Card एक डिजिटल हेल्थ अकाउंट कार्ड है। जिसे कोई भी भारतीय नागरिक बना या बनवा सकता है। ABHA Card सिर्फ मेडिकल या हेल्थ डेटा देखने और शेयर करने के काम आता है।




