Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब के लिए जमकर हंगामा हुआ।

newsmrl.com bilaspur crime update by nujhat


शराब के रुपए नहीं देने पर दो लड़कों ने एक युवक से मारपीट कर दी।

इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके मौसा को भी जमकर पीटा। दोनों भागकर पशु चिकित्सालय में छिपे तो वहां भी लड़कों ने तोड़फोड़ करने के साथ स्टाफ पर ईंट से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मामला चकरभाटा थाना क्षेत्र का है।

सूत्रों के अनुसार निरतु ग्राम निवासी मुकेश सूर्यवंशी सोमवार को अपने मौसा के घर ग्राम अमसेना आया था। यहां से दोनों शराब लेने के लिए बाइक पर चकरभाटा शराब भट्‌टी पर गए थे। मुकेश बाइक के पास ही खड़ा रहा। जबकि उसका मौसा शराब खरीदने के लिए पैदल ही जाने लगा। उसी समय दो युवक आए और गालियां देते हुए मुकेश से शराब के लिए रुपए मांगने लगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दोनों ने गमछे से मुकेश का गला लपेट कर खींचने लगे और घूंसे और ईंट से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका मौसा सहदेव दौड़ कर आया तो आरोपियों ने उसे भी मारना शुरू कर दिया। इस पर दोनों जान बचाने के लिए पास स्थित पशु चिकित्सालय में घुस गए। इस पर आरोपी वहां भी पहुंच गए और बाहर खड़ी बाइक में तोड़फोड़ कर अस्पताल में घुस आए। अस्पताल स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर ईंट से हमला कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button