ASIA CUP 2022 : इमरान खान सरकार में मंत्री रही पीटीआई नेता फव्वाद चौधरी ने शाहबाज शरीफ की सरकार को मनहूस बताते हुए हार का जिम्मेदार बताया है। इधर भारत में जीत के ठीक बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई दी। वहीं सचिन तेंडुलकर ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया की तारीफ की।
कल के मैच में हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में आखिरी ओवर में जैसे ही छक्का लगाया, खेल प्रेमी खुशी से झूम उठे। मुंबई, कोलकाता, दिल्ली जैसे महानगरों समेत देश भर के सभी शहरों में आधी रात को जश्न मना। आतिशबाजी की गई। तिरंगे लहराए गए। वहीं जीत के ठीक बाद बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई दी। वहीं सचिन तेंडुलकर ने भी ट्वीट कर टीम इंडिया की तारीफ की। विराट कोहली ने इस जीत को खास बताया। पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में लिखा, भारत ने पाकिस्तान के विरुद्ध मैच में आलराउंड प्रदर्शन किया। टीम ने बेहतरीन प्रतिभा का परिचय दिया। टीम को इस जीत की बधाई। उधर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की हार के बाद पाकिस्तान में बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। इमरान खान सरकार में मंत्री रही पीटीआई नेता फव्वाद चौधरी ने शाहबाज शरीफ की सरकार को मनहूस बताया है। फव्वाद चौधरी के मुताबिक, जब इमरान खान प्रधानमंत्री थे, तब पाकिस्तान ने पहली बार किसी वर्ल्ड कप मैच में भारत को मात दी थी और अब एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा।
