Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

Luck By Chance : करोड़ों का खजाना मिलने के बाद भी किस्मत नहीं जागी, शराब के नशे ने डूबा दी मजदूरों की नैया

Luck did not wake up even after getting the treasure of crores, the intoxication of alcohol drowned the workers

DHAAR : कहते हैं इंसान की किस्मत बदलते देर नहीं लगती, कुछ ऐसा ही वाक्य सामने आया मध्यप्रदेश के धार में जहां मामूली जिंदगी जी रहे मजदूरों की किस्मत जन्माष्टमी के दिन ऐसी खुली की रातों रात मजदूर लखपति बन गए, लेकिन दिवार तोड़ते हुए करोड़ों का खजाना हाथ लगने के बाद भी शराब की लत ने इनकी किस्मत के दरवाजे फिर से बंद कर दिए. दरअसल मध्यप्रदेश के धार में एक जर्जर मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को खजाना मिल गया। मजदूरों ने खजाना आपस में बांट लिया। लेकिन उनका ये राज तब खुल गया जब एक मजदूर बर्मा पिता रामा ने इस बीच होटल की अपनी पूरी उधारी चुका दी। साथ ही उसने एक बाइक भी खरीद ली। और रोज महंगी अंग्रेजी शराब पीने लगा। उसने नशे में खजाना मिलने की बात लोगों काे बता दी। यहीं से मामला पुलिस तक पहुंच गया।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मकान का पता लगाया जिसमें सामने आया की नालछा दरवाजा इलाके के पास चिटनीस चौक में शिवनारायण राठौड़ का मकान दो हिस्सों में बना हुआ है। एक हिस्से में परिवार रहता है। दूसरा हिस्सा जर्जर था और इसे तोड़कर नया मकान बनाया जा रहा है। मजदूर एक महीने से यहां काम कर रहे हैं। पुलिस ने मालिक से पूछताछ की, लेकिन परिवार को कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद वहां काम करने वाले मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई गई। एक मजदूर सुरेश का पता चला। पुलिस उसके घर हिम्मतगढ़ गांव पहुंची। सबसे पहले सुरेश को अरेस्ट कर थाने लाया गया। उसने ही गिन्नियां मिलने और इसे बांटने की सारी जानकारी दी।

मजदूर ने बताया की जन्माष्टमी वाले दिन सबसे पहले सोने की गिन्नियां निकली थीं। दीवार तोड़ते समय सब्बल लगने से करवा (मिट्‌टी का घड़ा) टूटा और इसमें से 39 गिन्नियां निकलीं। इसे उसने दो अन्य मजदूरों सोहन और बर्मा के साथ आपस में बांट लिया था। दूसरे मजदूरों को जानकारी नहीं दी। इसके दो दिन बाद फिर से दीवार खुदाई के दौरान लोहे का कलश निकला। इसमें सोने की गिन्नियां, 4 तोले की चेन और सोने का एक टुकड़ा मिला। इसे धार के दशहरा मैदान की पहाड़ी पर जाकर बांटा। इस बार सभी 8 मजदूर इसमें हिस्सेदार थे। इस कबूलनामे के बाद पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को पकड़ लिया। अब इन सभी को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।

TI समीर पाटीदार ने बताया कि मकान तोड़ने के दौरान मजदूरों को 1 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की सोने की 103 गिन्नियां और जेवर मिले थे। पुलिस ने बर्मा, सुरेश और सोहन से 21-21 सोने की गिन्नियां बरामद कीं। सोहन, दिनेश, मनीष, धर्मेंद्र और जितेंद्र के पास से 8-8 गिन्नियां बरामद कीं। बर्मा के पास से ही सोने की चेन भी मिली है। सभी आरोपी मजदूर हैं। उनको जर्जर मकान की दीवार तोड़ते समय सोने की गिन्नियां और चेन मिली थीं। पुलिस को आशंका है गिन्नियों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button