Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

HONOR KILLING IN HARIDWAR : पिता और भाई ने नाबालिग बेटी को दी प्यार करने की तालिबानी सजा

HONOR KILLING IN HARIDWAR: Father and brother give Talibani punishment to minor daughter

HARIDWAR : यहां के लक्सर गांव में एक लड़की को प्यार करने की सजा मौत के रूप में मिली, उसके सगे बाप और भाई न ही पहले घर में उसकी हत्या की, और फिर लाश को प्लास्टिक के बोरे में भर कर गंगा में भर दिया. दरअसल पूरा मामला ये है की नाबालिग लड़की का गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग था, जिस पर परिवारवालों को आपत्ति थी। बाप और बेटे के कई बार समझाने के बाद भी जब नाबालिग लड़की नहीं मानी तो आरोपियों ने नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद बाप बेटे सामान्य तरीके से गांव में रहने लगे, लेकिन इस बीच जब कई दिनों तक लड़की गांव में नहीं दिखाई दी तो लक्सर के रामपुर रायघटी गांव निवासी सोनू पुत्र कर्म सिंह ने 9 अगस्त को लक्सर पुलिस ठाणे में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि उसका गांव की लड़की के साथ प्रेम संबंध है। प्रेमिका अभी नाबालिग है। दोनों के बीच तय है कि प्रेमिका के बालिग होने पर वे शादी कर लेंगे। युवक न बयान देकर बताया कि कई दिनों से उसकी प्रेमिका गायब है। उसकी तहरीर पर पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही थी। उसने प्रेमिका के परिजनों पर उसे गायब करने का शक भी जताया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी के पिता मदन पाल और भाई रवि कई दिन पूर्व रात के समय प्लास्टिक के बोरे को उठाकर गंगा नदी की तरफ ले गए थे। कुछ लोगों न उन्हें देखा भी था, उनकी गुप्त सूचना के अनुसार बोरे में काफी वजन लग रहा था। पुलिस ने जानकारी लेने के लिए किशोरी के पिता और भाई को बुलाया, लेकिन दोनों फरार हो गए। इसके बाद से पुलिस का संदेह और गहरा गया, इसी आधार पर पुलिस न एसडीआरएफ की मदद से गंगा में उक्त प्लास्टिक के बोरे को तलाश करने की ठानी, बीती रात पुलिस को आखिरकार बोरा मिल गया। जिसे खोलने पर उसके भीतर से किशोरी का शव रखा मिला। लड़की की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम पश्चात शव उसके ताऊ को सौंप दिया गया है। अपहरण के मुकदमे में अब हत्या धाराएं जोड़ कर उसमे किशोरी के पिता और भाई को नामजद किया गया है। दोनों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button