जैसलमेर: आगामी 7 मार्च को जैसलमेर की पोकरण फायरिंग रेंज में होने जाने वाले वायुसेना के अब तक के सबसे बड़े फायर पाॅवर डेमोन्स्ट्रेशन वायु शक्ति 2022 का आयोजन वर्तमान परिस्थितियों के कारण रद्व कर दिया गया है।
7 मार्च को इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई जानी मानी हस्तियां आने वाली थी तथा कई फ्रेण्डली देशों के डेलीगेट्स आने वाले थे।
