Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

Big-Breaking- महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख 12 घंटे से अधिक की पूछताछ के बाद गिरफ्तार

newsmrl.com Big-Breaking- Former Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh arrested after over 12 hours of questioning update by Rihan Ibrahim

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 71 साल के अनिल देशमुख को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने दावा किया कि वरिष्ठ एनसीपी नेता पूछताछ के दौरान टालमटोल कर रहे थे। साथ ही कहा कि मंगलवार को एक स्थानीय अदालत के सामने पेश करने के बाद एजेंसी उनकी हिरासत की मांग करेगी।
अनिल देशमुख दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में ईडी कार्यालय में अपने वकील और अपने सहयोगियों के साथ सुबह करीब 11:40 बजे पहुंचे और बीच में कुछ ब्रेक के साथ उनसे पूछताछ की गई।

अनिल देशमुख का गिरफ्तारी से पहले ट्वीट किया हुआ वीडियो

बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ से पिछले हफ्ते उनके खिलाफ ईडी के समन को रद्द करने से इनकार करने के बाद अनिल देशमुख सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए. उन्होंने ईडी के कम से कम पांच नोटिस को छोड़ दिया था. पूछताछ से पहले अपने वीडियो संदेश में अनिल देशमुख ने कहा कि मैं न्यायालय का सम्मान करता हूं, इसलिए ईडी कार्यालय में हाजिर हो रहा हूं। जांच और पूछताछ में पूरा सहयोग करूंगा। हाई कोर्ट के फैसले के बाद ईडी के सामने हाजिर होने वाला था। इससे पहले मुझे जितनी बार समन भेजे गए, उनका मैं जवाब देता रहा। अभी भी मेरा केस सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है, लेकिन मैंने स्वयं आज ईडी कार्यालय में हाजिर होने का निर्णय किया है।

साथ ही कहा कि मुझे ये कहना है कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्ननर परमबीर सिंह ने मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए।
परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि अनिल देशमुख पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल होटल और रेस्टोरेंट्स से वसूली के लिए कर रहे हैं। परमबीर ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने हर महीने 100 करोड़ रुपए वसूल करने का टारगेट दिया है।

अनिल देशमुख ने पूछा कि जिस परमबीर सिंह ने मेरे खिलाफ आरोप लगाए, आज वो कहां हैं? खबर आ रही है कि वे देश छोड़ कर भाग गए हैं, यानी आरोप लगाने वाला ही देश छोड़कर भाग गया, उनके आरोपों पर क्या विश्वास किया जाए? मेरे और मेरे परिवार को परेशान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button