भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट (Twitter) से ब्लू टिक हट गया था.
बताया जा रहा है कि उन्होंने लंबे वक्त से अपने ट्विटर का इस्तेमाल नहीं किया है. इस वजह से उनके ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है. ट्विवटर पर धोनी के तकरीबन 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं. धोनी ने 8 जनवरी 2021 को आखिरी ट्वीट किया था. 2018 के बाद से वह ट्विटर पर बहुत कम ट्वीट कर रहे हैं. 2019 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर थे. उन्होंने उस दौरान घरेलू मैच भी नहीं खेले थे और आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने चले गए थे. वह आईपीएल 2020 में खेलेते हुए नजर आए थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था
महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अपने इस फैसले का ऐलान उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया था. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रिया पत्र का जवाब उन्होंने 20 अगस्त को ट्विटर के जरिये ही दिया था. इसके बाद उन्होंने सितंबर में भारतीय एयरफोर्स को लेकर बस दो ट्वीटल किए हैं.
धोनी ने 2019 में कुल सात ट्वीट किए थे. इससे पहले 2018 तक वह ट्विटर पर ठीक-ठाक एक्टिव थे. उन्होंने 2018 में 20 से ज्यादा ट्वीट किए हैं. 2019 के वर्ल्ड कप के बाद से धोनी सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी काफी कम एक्टिव रहते हैं. हालांकि, इंस्टाग्राम पर भी पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहने के पोस्ट के बाद उन्होंने इस साल 8 जनवरी को एक और पोस्ट किया था. यह पोस्ट उनके फॉर्म और आर्गेनिक खेती को लेकर था.
आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी जीतने वाले इकलौते कप्तानधोनी बतौर बल्लेबाज, विकेटकीपर और कप्तान तीनों भूमिकाओं में सफल रहे. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में हुआ पहला टी20 विश्व कप (2007 T20 WC) जीता था. इसके चार साल बाद धोनी की ही अगुवाई में भारत वनडे का विश्व चैम्पियन बना और फिर 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर उन्होंने आईसीसी खिताबों की हैट्रिक पूरी की.
धोनी का करियरएमएस धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. उन्होंने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. धोनी ने भारत की तरफ से 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले. 350 वनडे मैचों में उन्होंने 10 हजार 773 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ नाबाद 183 रहा. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 10 शतक और 73 अर्धशतक जड़े, जबकि 98 टी20 मैचों में उन्होंने 1617 रन बनाए और दो अर्धशतक जड़े. धोनी ने आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल 9 से 10 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड का सेमीफाइनल खेला था.




