Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

18+Dark NewsLifestyle
Trending

मुंबई से नहीं हरियाणा से रायपुर दोस्त से मिलने आई थी लड़की, नशे में धुत सड़क पे बदहवास मिली थी, होश में आने पर दिया बयान।

newsmrl.com Girl who came from Mumbai to Raipur to meet friend, got intoxicated on the road while intoxicated update by Aakanksha Tiwari

छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक लड़की नशे में धुत सड़क पे बदहवास हालत में पड़ी मिली थी, होश में आने पे दिया सही बयान

छत्तीसगढ़ के रायपुर में दो दिन पहले चलती कार से लड़की को फेंकने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती ने शनिवार सुबह घटना से ही इनकार कर दिया है। युवती का कहना है कि वह कार में बैठी ही नहीं। न तो उसे कार से फेंका गया। वह अपनी मर्जी से हरियाणा से रायपुर अपने प्रेमी को ढूंढने आई है। रायपुर के एक युवक से उसका पिछले कुछ समय से प्रेम संबंध है। युवती 29 जुलाई को नशे की हालत में बेसुध मिली थी।

गुरुवार की रात होश में आने पर पहले उसने कहा कि वो मुंबई की रहने वाली है यहां किसी दोस्त को ढूंढने आई थी। मगर दोस्त नहीं मिला उसे कुछ युवक अपने साथ लेकर गए थे, फिर क्या हुआ याद नहीं।

उरला के सरोरा में सुबह करीब 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने लड़की को देखा। वह जैकेट और पजामा पहने थी और काफी नशे में थी। नाम पता पूछने पर कुछ नहीं कह रही, बस बड़बड़ा रही थी। युवती के शरीर पर किसी तरह के चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच पुलिस कर रही है। लड़की की उम्र 18 से 19 साल की बताई जा रही है। पूछताछ करने पर वो चिड़चिड़ा रही थी और सोने देने की जिद कर रही थी, अंबेडकर अस्पताल में लड़की फिलहाल पुलिस और डॉक्टर्स की निगरानी में है।

मामले में नया मोड़ आया लड़की के ताजा दिए बयान के बाद।

हरियाणा से कई बार भाग चुकी है लड़की
पुलिस ने अब तक की जांच में पाया कि लड़की इससे पहले भी हरियाणा से भाग चुकी है। कभी UP तो कभी उत्तराखंड की पुलिस उसे घर वालों से संपर्क कर वापस भेज चुकी है। उरला की पुलिस ने भी लड़की के घर वालों से बात की तो ये बात पता चली। अंबेडकर अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि फिलहाल लड़की को निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ढूंढकर ले आई प्रेमी को
दो दिनों के बीच पुलिस ने रायपुर के लड़की के प्रेमी को ढूंढ निकाला। युवक का नाम भरत है। ये भी हरियाणा का रहने वाला है। पहले से लड़की से परिचित था। फरवरी में दोनों के बीच बातचीत बंद हो चुकी थी। इसी विवाद को खत्म करने प्रेमिका ने रायपुर आने की ठान ली। लड़की से मिले फोन नंबर के आधार पर उरला की पुलिस ने प्रेमी को पकड़ लिया। उसने अस्पताल आकर प्रेमिका से अब मुलाकात की है। युवक रायपुर में एक प्राइवेट एजेंसी में काम करता है। दोनों पक्षों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की, पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के बयान दर्ज किए हैं। जल्द ही युवती को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

लड़की बोली मेरे साथ कुछ गलत नहीं हुआ
29 जुलाई को जब पुलिस को खबर मिली कि उरला के सरोरा रोड पर लड़की लावारिस मिली है, तब टीम उसे अस्पताल लेकर गई। लड़की नशे में थी सिर्फ सोते रहने देने की जिद कर रही थी। लड़की के शरीर पर कोई चोट वगैरह के निशान नहीं थे। अब उसने तहसीलदार के सामने पुलिस से कह दिया है कि उसके साथ कोई गलत हरकत नहीं की गई वो किसी पर FIR नहीं करना चाहती न ही कोई दूसरी कार्रवाई। अब पुलिस जल्द इसे घर भेजने की तैयारी में है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button