प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं को खोलने की तिथि और एसओपी निर्धारित करने के संबंध में राजस्थान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा गठित मंत्री समूह की बैठक आयोजित की गई,
जहाँ स्कूल वापिस खोलने को लेकर भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि उच्च शिक्षा के संबंध में हुई चर्चा के अनुसार उच्च शिक्षा संस्थानों में कक्षाएं प्रारंभ करने का निर्णय 15 दिन बाद लिया जाएगा।
हालांकि राजस्थान सरकार ने इससे पहले राज्य के सभी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 2 अगस्त से फिर से खोलने का फैसला किया था, जिसके बारे में स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया था। कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था।
