राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर किया जोरदार हमला
दैनिक भास्कर अखबार और भारत समाचार न्यूज़ चैनल के कार्यालयों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने पर राजस्थान मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बी.जे.पी. पर निशाना लगाते हुए कहा कि यह ‘मीडिया को दबाने का एक प्रयास है।
उन्होनें कहा कि ‘मोदी सरकार अपनी रत्तीभर आलोचना भी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। यह भाजपा की फासीवादी मानसिकता है जो लोकतंत्र में सच्चाई का आइना देखना भी पसंद नहीं करती है।’
इसके आगे उन्होंने कहा कि :ऐसी कार्रवाई कर मोदी सरकार मीडिया को दबाकर संदेश देना चाहती है कि यदि गोदी मीडिया नहीं बनेंगे तो आवाज कुचल दी जाएगी।’
