Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

गुंडी बनने की कोशिश में हिरासत में पहुंची 2 लड़कियां, आधी रात शहर में हंगामे के कई वीडियो वायरल

newsmrl.com 2 girls in custody trying to become a goon, many videos of uproar in the midnight city go viral exclusive report by Rihan Ibrahim

रायपुर शहर में बुधवार रात लगभग 1 बजे फिल्मी अंदाज में लड़कियों की दादागीरी का वीडियो सामने आया है।

इन 2 लड़कियों ने अपने दो बदमाश साथियों के साथ मिलकर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को घेरा और उसके साथ मारपीट की। लड़कियों के साथ आए लड़के चाकू चला रहे थे और लड़कियां इशारे से कह रही थीं और मार…और मार…। पीड़ित कर्मचारी के मुताबिक वे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे, मना करने पर हमला कर दिया।

घटना तेलीबांधा के जय जवान पेट्रोल पंप की है। यहां काम करने वाले सचिन मिश्रा नाम के कर्मचारी पर जानलेवा हमला शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची लड़की के साथियों ने किया। इस मामले में अब गुरुवार को पुलिस ने दो लड़कियों और इनके साथ 1 साथी को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ जारी है। एक खबर ये भी है कि इन लड़कियों ने 5 दिन पहले रायपुर के एमजी रोड स्थित अशोक बार रेस्टोरेंट में भी घुसकर हंगामा किया था।

इनमें से एक सफेद टीशर्ट पहने हुए लड़के ने कहा कि 300 रुपए दो हमें शराब पीनी है। सचिन ने रुपए देने से मना किया तो लड़कियों के साथ मिलकर ये सब मुझ पर टूट पड़े। पहले सफेद टी शर्ट वाले लड़के ने चाकू मारा फिर गमछे से चेहरा ढककर खड़े युवक ने चाकू से वार शुरू कर दिए। सचिन की कमर के निचले हिस्से और जांघों पर चाकू के गहरे जख्म हो गए। खून बहने लगा। जब चाकू से हमला हो रहा था सचिन ने देखा कि लड़कियां लड़कों से कह रही थीं और मार…।

जैसे ही चाकू चला, लड़कियों ने शुरू कर दी एक्टिंग
शॉर्ट ड्रेस वाली लड़की के गैंग का शिकार हुए सचिन मिश्रा ने बताया कि रात के लगभग 1 बजे के आस-पास। दो लड़कियां पंप पर आईं। मुझसे कहने लगीं कि तुम्हारे पंप पर हमारे भाई के साथ मारपीट की गई है। किसने उसे मारा उसे हमारे सामने लेकर आओ। सचिन ने जवाब में कहा कि यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। लड़कियों ने उसकी बात नहीं मानीं। इतने में लड़कियों के साथी दो युवक आ गए। वो भी सचिन मिश्रा के करीब आकर रुके और अचानक चाकू निकाल कर हमला कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button