Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

यूपी में आज से कार्डधारकों को मिलेगा मुफ्त राशन, 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल देगी योगी सरकार

newsmrl.com From today, cardholders will get free ration, 20 kg wheat and 15 kg rice in UP, Yogi government will give update by Akanksha Tiwari

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से तहत सभी अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को प्रदेश सरकार जून, जुलाई एवं अगस्त के महीने में मुफ्त राशन उपलब्ध कराएगी।

योजना के तहत जून माह का वितरण रविवार से शुरू होकर 30 जून तक चलेगा। इसके अलावा अंत्योदय कार्डधारकों को जून माह में तीन किलोग्राम चीनी का वितरण 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाएगा।

इस अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम खाद्यान्न (20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से संबद्ध यूनिटों पर पांच किलोग्राम खाद्यान्न प्रति यूनिट (तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल) का निःशुल्क वितरण लाभार्थियों में कराया जाएगा।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि चीनी के वितरण में पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। अन्त्योदय राशन कार्डधारक अपनी मूल उचित दर दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।

यह जानकारी शनिवार को प्रदेश के खाद्य आयुक्त मनीष चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि वितरण की अंतिम तिथि 30 जून को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button