दिशा पाटनी को समुद्र बहुत पसंद हैं। वह कई इंस्टा पोस्ट में इस बात का जिक्र कर चुकी हैं।
वह अक्सर बीच वकेशन पर जाती रहती हैं और जब नहीं जा पातीं तो अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करके हॉलीडेज को याद करती हैं। हाल ही में उन्होंने बिकिनी में अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लेपर्ड प्रिंट बिकिनी पहनी है। उनकी इस तस्वीर पर फॉलोअर्स के मजेदार कॉमेंट्स आ रहे हैं।
टाइगर के साथ गई थीं मालदीव
दिशा पाटनी अप्रैल में टाइगर श्रॉफ के साथ मालदीव गई थीं। दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था लेकिन उन्होंने साथ में कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की थी। वहीं बीते दिनों कोरोना कर्फ्यू के दौरान साथ में घूम रहे दिशा और टाइगर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मुंबई पुलिस ने इस बारे में ट्वीट करके लोगों से कोरोना के दौरान बिना मतलब ‘हीरोपंती’ न करने का मैसेज दिया था। दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट पर बात करें तो वह प्रभुदेवा की फिल्म ‘राधे’ में नजर आई थीं।
दिशा पाटनी ने बीच की तस्वीर पोस्ट की है। इसमें वह हाथ में सीशेल्स (सीप) लिए हैं। फोटो में दिशा लेपर्ड प्रिंट बिकनी पहने हैं। उन्होंने नजरें झुका रखी हैं और खुले बाल साइड में हैं। दिशा इस तस्वीर में बेहद प्यारी दिख रही हैं। उनके फॉलोअर्स इस तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ ने टाइगर का नाम लेकर दिशा को छेड़ने की कोशिश की है। दिशा के एक फॉलोअर ने कॉमेंट में लिखा है, बिकिनी में टाइगर। एक और कॉमेंट है टाइगर जिंदा है। अपने बॉयफ्रेंड को मारकर, उसकी खाल पहनकर क्यों आए।


