Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

राशन कार्ड बनवाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल, हमेशा रहेंगे टेंशन फ्री

newsmrl.com Take special care of these things while making ration card, will always be tension free update by nujhat ashrafi

अब अगर आप राशन कार्ड बनाने जाते हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है.

कई बार आप पूरी जानकारी के बिना ही फार्म भर देते हैं ऐसे में बाद में आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है. कुछ सतर्कता बरत कर आप आगे आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें ध्यान रख आप भविष्य में होने वाली परेशानी से बच सकते हैं.

अगर आप भी राशन कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है. कई बार आप पूरी जानकारी के बिना ही फार्म भर देते हैं ऐसे में बाद में आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है.

सबसे पहले आपको यह ध्यान देना होगा कि आप जो राशन कार्ड बना रहे हैं वह किस कैटिगरी का होना चाहिए, आप जो दस्तावेज दे रहे हैं वह प्रमाणित है कि नहीं, आपकी उम्र सही है कि नहीं, आपके परिवार के सभी सदस्यों की उम्र में गड़बड़ी तो नहीं. बता दें कि आपका राशन कार्ड आपकी आर्थिक स्थिति को देख कर ही बनाया जाता है

  • राशन कार्ड बनाते समय इन बातों का रखें ख्याल:
  1. जानिए कितनी लगती फीस
    राशन कार्ड बनाना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी होती है. देश में इस समय 4 तरह के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं. कुछ राज्य सरकारें अपने राज्य में अलग से भी राशन कार्ड बना रही है. इसलिए अगर आप राशन कार्ड बनाते हैं तो आवेदन करते समय फॉर्म में गलतियां करने से बचें. अपनी कैटिगरी वाले ही फार्म भरें. कई राज्यों में राशन कार्ड मुफ्त बनते हैं तो कई राज्यों में इसके लिए 5 रुपये से लेकर 40 रुपये तक लिए जाते हैं.
  2. 4 तरह के बनते हैं राशन कार्ड
    राशन कार्ड कई तरह के होते हैं. आर्थिक स्थिति के आधार पर ही आपका बीपीएल (BPL), एपीएल (APL), एएवाई (AAY) और एवाई (AY) कार्ड बनाया जाता है. राशन कार्ड की सहायता से लोग सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत उचित दर की दुकानों से खाद्यान्न बाजार मूल्य से बेहद कम दाम पर खरीद सकते हैं.
  3. आवेदन करते वक्त ये दस्तावेज होने चाहिए
    राशन कार्ड बनवाने के लिए आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, सरकार के द्वारा जारी किया गया कोई आई कार्ड, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस दिया जा सकता है. इसके अलावा पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, पते के प्रमाण के तौर पर बिजली बिल, गैस कनेक्शन बुक, टेलिफोन बिल, बैंक स्टेटमेंट या पासबुक, रेंटल एग्रीमेंट जैसे डॉक्युमेंट भी लगेंगे
  4. राशन कार्ड के जरिए सब्सिडी पर अनाज मिलता है
    राशन कार्ड भारत सरकार की एक मान्यताप्राप्त सरकारी डॉक्यूमेंट है. राशन कार्ड एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसे आप सरकारी काम में इस्तेमाल करेंगे ही और कई कामों में यह आपकी पहचान को दर्शाता है. खासतौर पर यह सब्सिडी पर अनाज लेने या अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए उपयोग में लाया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button