Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

कुंभ के दौरान कम से कम 1 लाख फेक कोविड रिपोर्ट दी गई, निजी एजेंसियों पर कार्रवाई – रिपोर्ट.

newsmrl.com *At least 1 lakh fake Kovid reports were given during Kumbh, action on private agencies - report.*update by Akanksha Tiwari

हरिद्वार जिला प्रशासन ने कुछ दिन पहले कुंभ मेले के दौरान फेक कोविड रिपोर्ट जारी करने के आरोपों में जांच का आदेश दिया था.

प्राथमिक जांच से संकेत मिले थे कि निजी लैबों ने मेले के दौरान चार लाख टेस्ट में से बड़ी संख्या में कोविड रिपोर्ट फेक जारी की थीं. अब इस मामले में विस्तृत जांच से पता चला है कि कम से कम एक लाख टेस्ट रिपोर्ट एक निजी एजेंसी ने फेक बनाई थीं.

हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट सी रविशंकर ने कहा है कि वो मामले की जांच कर रहे हैं और सभी एजेंसियों का बकाया पेमेंट अगले आदेश तक रोक दिया गया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) ने 1600 पन्नों की इस रिपोर्ट को देखा है. TOI की रिपोर्ट बताती है कि एक मामले में सिंगल फोन नंबर से 50 ज्यादा लोगों को रजिस्टर किया गया था.

जांच में क्या पता चला?
जांच का हिस्सा रहे एक अधिकारी ने TOI से कहा, “पता और नाम काल्पनिक थे. हरिद्वार के ‘घर नंबर 5′ से लगभग 530 सैंपल लिए गए.’ क्या एक घर में 500 से ज्यादा लोगों का रहना संभव है?”

अधिकारी ने बताया कि फोन नंबर भी फेक थे और दिए गए नंबरों का इस्तेमाल कानपुर, मुंबई, अहमदाबाद जैसी 18 जगहों के निवासी कर रहे थे.

अधिकारियों का कहना है कि ‘ये सिर्फ शुरुआत है’ क्योंकि राज्य सरकार ने सैंपल इकट्ठा करने वाली ऐसी आठ एजेंसियों को काम पर रखा था. हाई कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को कुंभ मेले के दौरान रोजाना कम से कम 50,000 टेस्ट करने के निर्देश दिए थे. मेला हरिद्वार में 1 से 30 अप्रैल तक चला था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button