पाकिस्तान में नवविवाहिता की सुहागरात वाले दिन उसके घर में घुसकर गैंगरेप करने वाले आरोपियों का पुलिस एक-एक करके एनकाउंटर कर रही है.
मामले में कुल 4 आरोपी हैं. जिनमें दूसरा आरोपी शनिवार रात को हुए एनकाउंटर में मारा गया.
अब तक 2 आरोपियों का एनकाउंटर
मुल्तान गैंगरेप केस में मारा गया शौकत दूसरा आरोपी है. इससे दो दिन पहले आबिद नाम के एक आरोपी को भी पुलिस ने एनकाउंट में मार गिराया था. इस बर्बर गैंगरेप केस में कुल 4 आरोपी थे, जिनमें से अब तक 2 आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं. वहीं बाकी बचे 2 आरोपियों में डर बढ़ा हुआ है.
जियो न्यूज के मुताबिक मुल्तान पुलिस ने इस एनकाउंटर पर बयान जारी किया है. पुलिस ने कहा, ‘मामले में आरोपी शौकत से हथियार रिकवर करने के लिए एक पुलिस टीम उसे लेकर जा रही थी. तभी रास्ते में उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला बोला दिया. मौका देखकर शौकत ने भी कस्टडी से भागने की कोशिश की. तभी साथियों की ओर से चलाई गोली शौकत को लगी और वह वहीं मर गया. उसके साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले.’
27 मई को दुल्हन के साथ किया था गैंगरेप
वहीं बाकी 3 बदमाश कपल वाले कमरे में गए. तलाशी लेने के नाम पर उन्होंने दूल्हे से कमरा खुलवाया. इसके बाद उसे बंधक बुरी तरह डंडों से पीटा. दूल्हे की पिटाई करने के बाद चारों ने उसके हाथ पैर बांध दिए और फिर बारी-बारी से तीनों ने दुल्हन के साथ गैंगरे किया. इसके बाद दूसरे कमरे से चौथे आरोपी ने भी आकर रेप किया. जाते हुए वे घर में रखे सारे पैसे, जेवरात और कीमती सामान उठाकर ले गए.
वारदात में 4 बदमाश शामिल थे
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चल गया कि इस काम को आबिद, शौकत और उनके दो साथियों ने मिलकर अंजाम दिया है. चारों बदमाशों पर पहले से कई केस दर्ज थे. उन बदमाशों को पता था कि दुल्हन अपने साथ काफी पैसे और जेवरात लाई है. इसे देखकर उन्होंने परिवार को लूटने का प्लान बनाया था.
पुलिस की वर्दी में की थी घर में एंट्री
पुलिस के मुताबिक जब बदमाश उस परिवार को लूटने पहुंचे तो नवविवाहिता को देखकर उनकी नीयत बदल गई. उन्होंने पैसे को लूटने के साथ गैंगरेप का भी फैसला किया. उसके बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ बर्बर घटना को अंजाम देकर चारों बदमाश लूट के माल के साथ वहां से निकल गए. चूंकि चारों बदमाश पुलिस की वर्दी में थे. इसलिए शुरू में परिजनों को उन पर ज्यादा शक भी नहीं हुआ था.
बताते चलें कि पिछले महीने 27 मई को मुल्तान के शुजाबाद इलाके में एक नवविवाहिता अपनी शादी के बाद पहली बार ससुराल आई थी. सुहागरात वाले दिन तड़के 3 बजे चार लोग पुलिस की वर्दी में दूल्हे के घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि घर में शराब की तस्करी होने की सूचना मिला है. इसीलिए घऱ की तलाशी लेनी है. घर में घुसते ही एक बदमाश ने घर के सभी लोगों को गनपॉइंट पर लेकर एक कमरे में 2 घंटे तक रोके रखा.




