Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ सेक्स करने को कहा, इनकार पर युवती की हत्या

newsmrl.com Boyfriend asked to have sex with friends, girl killed on refusal update by karan Roy

लखनऊ के पिपरसंड इलाके में नवोदय विद्यालय के पास जंगल में ले जाकर युवती की हत्या गैंगरेप के प्रयास के विरोध में उसके बॉयफ्रेंड ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती की कॉल डिटेल से मिला सुराग
पिपरसंड में नवोदय विद्यालय के पास जंगल में 13 जून की सुबह युवती का खून से लथपथ शव मिला था। शरीर को चाकू से गोद दिया गया था। युवती के शव की शिनाख्त सरोजनीनगर निवासी उसके पिता ने की थी। पिता ने बताया था कि युवती 12 जून की रात घर से निकली थी। पिता ने कुछ लोगों पर शक जताया था।

पुलिस कमश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक पिता के आरोपों और युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस अमौसी निवासी मो. कैफ, उसके दोस्तों दरोगा खेड़ा निवासी विशाल कश्यप और अमौसी निवासी आकाश यादव को पूछताछ के लिए लेकर आई। सख्ती करने पर आरोपियों ने युवती की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस का दावा है कि बॉयफ्रेंड ने युवती शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद वह युवती पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

ताड़ी पीते हुए बनाई थी गैंगरेप की योजना
डीसीपी सेंट्रल सोमेन बर्मा के मुताबिक युवती और मो. कैफ की दोस्ती एक महीने पहले हुई थी। कैफ ने बताया कि 12 जून की रात सात से 7:30 बजे के बीच वह युवती से बात कर रहा था। युवती के घर पर कोई नहीं था, इसलिए उसने उसे घुमाने के बहाने बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्लान बनाया। कैफ के मुताबिक युवती से बातचीत के दौरान वह अपने दोस्तों विशाल और आकश के साथ बंथरा के बचानखेड़ा गांव के पास ताड़ी पी रहा था। युवती से बातें करते हुए उसके दोस्तों ने सुन लिया था। विशाल और आकाश ने भी युवती से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही।

दोस्तों को पहले ही नवोदय विद्यालय के पास छोड़ दिया था
एडीसीपी सेंट्रल सीएन सिन्हा के मुताबिक प्लानिंग के तहत कैफ ने विशाल और आकाश को नवोदय विद्यालय के पास छोड़ दिया। इसके बाद युवती को कॉल कर मिलने के लिए बुलाया। स्कूटर्स इंडिया चौराहे पर कैफ ने युवती को बाइक पर बैठाया और नवोदय विद्यालय के पास जंगल में ले गया। पुलिस का दावा है कि कैफ ने युवती की स्वेच्छा से उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसी बीच विशाल और आकाश वहां पहुंच गए। दोनों ने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। युवती ने मना किया तो कैफ भी दबाव बनाने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button