जहां म्युकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) ने पोस्ट कोविड मरीजों में हाहाकार मचा रखा है। वहीं इसबीच नए फंगल इंफेक्शन भी रिपोर्ट हो रहे है।
उनमें से प्रमुख एस्परजिलस संक्रमण (व्हाइट फंगस) भी सामने आया है। एमबीएस अस्पताल में व्हाइट फंगस का एक मरीज भर्ती हुआ है।
कोटा मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज जैन बताते है कि कोटा में व्हाइट फंगस White Fungus का मरीज रिपोर्ट हुआ है। यह मरीज एक माह पूर्व कोविड-19 के चलते अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसे डायबिटिज भी है। कोविड के समय ऑक्सीजन के साथ स्टेरॉइड भी दिया गया था। पोस्ट कोविड रिकवरी काल में चेहरे की सूजन के चलते चिकित्सक को दिखाया। उसका तुरंत ऑपरेशन किया गया। बायोप्सी रिपोर्ट में फंगल इंफेक्शन की पुष्टि हुई। कल्चर जांच में एस्परजिलस फंगस का प्रमाण मिला। मरीज को एंटी फंगल दवाई के इंजेक्शन दिए जा रहे है। जिससे काफी अच्छी रिकवरी है।
