Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

बड़ी लापरवाही! 5 म‍िनट में शख्‍स को लगा दी Corona Vaccine की दोनों डोज;

newsmrl.com Great carelessness! In 5 minutes, both doses of Corona Vaccine were applied to the person; update by karan roy

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है.

यहां एक व्यक्ति को 5 मिनट के भीतर कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें दे दी गई. यह घटना रावरपुरा मोहल्ले के एक टीकाकरण केंद्र में हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

5 मिनट के अंदर लगाईं दोनों डोज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को वहां वैक्सीन लगावने गए शख्स ने आरोप लगाया है कि नर्सिंग स्टाफ आपस में बात करने में इतना व्यस्त थे कि उन्होंने पांच मिनट के भीतर उसे वैक्सीन की दूसरी खुराक दे दी. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि एक निश्चित समय अंतराल के बाद वैक्सीन की दूसरी खुराक का इंजेक्शन लगाया जाना था. उन्होंने दावा किया कि जब वे टीका लगवाकर घर पहुंचे तो उन्हें बेचैनी महसूस हुई, इसलिए उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया.

दोहरे टीकाकरण का कोई नुकसान नहीं
इसके बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) से संपर्क किया और इसकी शिकायत की. फिर उसे एक आपातकालीन वार्ड में भेज दिया गया और मामले की सूचना जिला अधिकारी को भी दी गई. इस बीच सीएमओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दोहरे टीकाकरण से आदमी को कोई नुकसान नहीं होगा. आपको बता दें कि वैक्सीन के दो डोज के बीच कम से कम 4 हफ्ते का अंतर होना जरूरी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button