सोनू सूद ने इंस्टाग्राम पे अपने फोन की स्क्रीन शेयर की जिसमे साफ दिख रहा की उनके पास किस तेज गति से मैसेज आते हैं।
ये मैसेज और नोटिफिकेशन उन तमाम सोशल प्लेटफॉर्म्स के भी है जहा वो एक्टिव है। ये सारे मैसेज देश भर से उनसे मदद की आस में संपर्क करने वाले लोगों के हैं,
गौर तलब है की जहां एक ओर सिस्टम से लोग निराश है, वही सोनू सूद में उन्हें उम्मीद की एक किरन नजर आती है। ऐसे में सोनू सूद भी पीछे नहीं हटते, और बढ़ चढ़ कर लोगो की मदद करते हैं।
2020 से ले कर आज तक उन्होंने हजारों लोगों की मदद की, इसीलिए आज देश के दूर दराज इलाकों में बच्चा बच्चा सोनू सूद का नाम जानता है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनू सूद ने कहा मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करता हूं की ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचु। लेकिन अच्छा होता की इस काम में आप मेरी मदद करें।

