Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

BusinessLifestyle
Trending

सोना खरीदारों के लिए खुशखबरी, करीब 8000 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, जानें- अब कितनी रह गई है कीमत

newsmrl.com Good news for gold buyers, gold became cheaper by about Rs 8000, know how much is the price now update by nujhat ashrafi

सोना खरीदारों के लिए जरूरी खबर है। सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा रही है

पिछले कुछ दिनों से लगातार महंगा हो रहा सोना कुछ दिनों से सस्ता हो रहा है। ऐसे में इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज तमाम लोगों की नजर सर्राफा बाजार पर होगी। लोगों की नजर इस बात पर होगी की देश में कोरोना के घटते मामले के बीच आज सर्राफा बाजार में सोने का क्या रूख रहता है।

इससे पहले शुक्रवार को पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन को सोने और चांदी दोनों की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। 4 जून को सोना जहां 644 सस्ता हुआ था, वहीं चांदी की कीमत में 1392 रुपये प्रति किलो की कमी देखी गई थी। शुक्रवार को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 644 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48567 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पहले गुरुवार को सोना 49211 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं 23 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 48373 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44487 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट शुद्धता वाले गोल्ड की कीमत 36425 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1392 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। इसके बाद चांदी 70308 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 71700 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

15 जून 2021 से लागू होगी गोल्ड हॉलमार्किंग

आपको बता दें कि 15 जून 2021 से सोने के जेवरों पर हॉलमार्किंग का नियम लागू हो जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने इस फैसले को 1 जून की बजाए 15 जून से लागू करने का फैसला लिया है। सोने-चांदी की ज्लैवरी की शुद्धता की प्रमाणिकता हॉलमार्किंग से नापी जाती है।

7000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा सस्ता मिल रहा है सोना

आपको बता दें कि सोना फिलहाल प्रति 10 ग्राम 49000 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है। लिहाजा सोना अपने ऑलटाइम हाई से तकरीबन 7000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। लेकिन जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में इसकी कीमत में और बढ़ोतरी हो सकती है। कोरोना संकट को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल की तरह सोना इस साल भी नए रिकॉर्ड बना सकता है।

60,000 रुपये के आंकड़े को पार कर सकता है सोना

इन लोगों का कहना है कि इस साल सोना 56000 के रिकॉर्ड स्तर को भी पार कर सकता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सोना 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को भी पार कर सकता है। लिहाजा सोना खरीदारों को या फिर निवेशकों को अभी सोना खरीद लेना चाहिए। ताकि आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न मिल सके।

सोना खरीदें या करें थोड़ा और इंतजार ?

दरअसल पिछली बार कोरोना संकट के दौरान सोना उच्चतम कीमत का नया रिकार्ड बनाया था। अगस्त, 2020 में सोने की कीमत 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। ऐसे में फिलहाल सोना अपने उच्चतम स्तर से करीब 7000 रुपए सस्ता मिल है। इन लोगों के मुताबिकअगर अभी आप सोना या चांदी खरीदते हैं तो जरूर यह फायदे का सौदा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button