Enjoy the News

"Without Advertisement"


Select Your Language From:
•English •हिंदी •عربي •Français •Deutsch •中国人 •Italiano •Русский •Español •मराठी •বাংলা

newsmrl
Trending

कोविशील्ड की डोज लेने के तुरंत बाद बिगड़ी 19 साल की युवती की तबीयत, दो दिन बाद PGIMS में तोड़ा दम

newsmrl.com 19 year old girl's health deteriorated soon after taking Covishield dose, she died in PGIMS after two days update by rajender singh

जींद में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद 19 साल की एक लड़की की मौत हो गई।

लड़की ने दो दिन पहले ही कोविशील्ड का इंजेक्शन लगवाया था और इसके बाद घर पहुंचने पहले ही वापस अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई। बात यहां भी नहीं बनी और आनन-फानन में उसे PGIMS रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गई।

मृतक युवती की पहचान जींद जिले के गांव निर्जन की रहने वाली 19 साल की प्रिया के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक प्रिया पुत्री अजमेर ने 2 जून को जिला मुख्यालय पर स्थित सिविल अस्पताल में कोविशील्ड का इंजेक्शन लगवाया था। इसके बाद जब वह घर लौट रही थी तो रास्ते में चक्कर आने लगे, उल्टियां भी शुरू हो गई। इसके बाद उसे वापस सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स की टीम ने चेक करके कोमा की हालत बताई और रोहतक PGIMS रेफर कर दिया।

प्रिया के रिटायर्ड फार्मासिस्ट ताऊ ओमपाल ने बताया कि PGIMS में उपचार के दौरान गुरुवार 3 जून को मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद डेड बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई है। इसके बाद उसके पैतृक गांव निर्जन में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button