इस बात में कोई दोराय नहीं कि फैशन के मामले में आज दुनिया इतनी आगे निकल चुकी है,
जिसकी हम और आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अब डिज़ाइनर्स न केवल हर पीस को स्टेटमेंट बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं बल्कि महीनों की कारीगरी-गहरी सोच और नए-नए ट्रेंड्स को मार्किट में उतराने से भी नहीं घबरा रहे।
हालांकि, कुछ डिज़ाइनर आइटम को देखकर फेमस फैशन कॉटियरियर की लगन साफ पता चलती है। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनकी क्रिएटिविटी देख बस यही ख्याल आता है कि ऐसे कपड़े कौन पहनना चाहेगा भला। ऐसा ही कुछ हमें बीते कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ भी देखने को मिला था, जो शुद्ध सोने से बनी ड्रेस पहनकर एकदम लाइमलाइट में आ गई थीं।
उर्वशी रौतेला को स्टाइल और ग्लैमर का परफेक्ट मिक्स कहे तो कुछ गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्ट्रेस हेमशा ही अपने लिए ऐसे लुक्स का चुनाव करती हैं, जिसे कैरी करना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। उर्वशी न केवल अपने आउट-ऑफ-द-ऑनस्क्रीन लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए जानी जाती हैं बल्कि एक्ट्रेस का वॉर्डरोब कलेक्शन भी इतना महंगा होता है कि जिसे खरीदने से पहले बी-टाउन की दूसरी हसीनाओं को भी कम से कम 10 बार सोचना पड़ जाए। ऐसा हम यूं ही नहीं बल्कि इस हसीना को अरब फैशन वीक में अब तक की सबसे महंगी ड्रेस को पहने हुए देखा गया था।
दरअसल, यह सारा मामला साल 2020 का है, जब उर्वशी रौतेला अरब फैशन वीक में शो स्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। अरब फैशन वीक में उर्वशी का शोस्टोपर बनना न केवल पूरे देश के लिए ही गर्व की बात है बल्कि फैशन वीक के दौरान में वह फर्न एमेटो की एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई दी थीं, जिसमें एक्ट्रेस ने ‘क्वीन ऑफ मिस्र क्लियोपेट्रा’ की भूमिका भी निभाई थी। हालांकि, इस फिल्म के लिए उन्होंने शुद्ध सोन से बना एक ऐसा आउटफिट चुना था, जिसकी कीमत 37 करोड़ रूपए थीउर्वशी ने अपने लिए सोने के तारों से बनी एक स्किनी फिट ड्रेस चुनी थी, जिसे दुबई बेस्ड फेमस लग्जरी फैशन हाउस Amato ने डिज़ाइन किया था। ड्रेस की कुल कीमत 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर लगभग 37 करोड़ रूपए के आसपास है, जो अपने आप में ही एक चर्चा का विषय थी। ऑउटफिट को बनाने में पूरी तरह असली सोने का इस्तेमाल किया गया था, जिसको वियरबल लुक देने के लिए स्किन से मिलता-जुलता कपड़ा जोड़ा था। ड्रेस में किसी तरह का कोई फैब्रिक नहीं था बल्कि सोने के तारों को पेपर पर कवर करते हुए उस पर एम्बेलिश्मेंट ऐड किए गए थे।
उर्वशी ने जो फ्लोरलेंग्थ बॉडीकॉन गाउन पहना था, उस पर ट्रेडिशनल कढ़ाई की गई थी। ड्रेस में हाथ का जटिल काम किया गया था, जिसे अट्रैक्टिव लुक देने के लिए कशीदाकारी फ्लोरल मोटिफ्स के साथ सजाया था। ऑउटफिट में हेवी एमब्लिश्ड हेयरडू भी जोड़ा था, जो हर किसी की नजरें अपनी तरह खींच रहा था।
उर्वशी के हेयर हूड के बारे में बात करते हुए डिज़ाइनर ने बताया था कि, ‘ड्रेस में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन शुद्ध सोने और स्वारोवस्की क्रिस्टल से बना कस्टम हैंडमेड गोल्डन हूड है, जिसे बनाने में कई महीनों से अधिक का समय लगा था। इस हेयरडू में आगे-पीछे सोने के तारों का काम किया गया है, जिसे बारीक गोल्डन तारों की मदद से आई कैची लुक दिया गया है।’



