रायपुर में 82 लोगों में संक्रमण की पहचान हुई। 4471 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
बीते 24 घंटे में राज्य में 29 मरीजों ने इलाज के दौरान दमतोड़ा, जिनमें सर्वाधिक 6 मरीज रायगढ़ के रहने वाले थे।
रायपुर कोरोना महामारी के दौर में प्रदेश के लिए जून का पहला दिन राहत भर रहा। प्रदेश में 1886 मरीज मिले हैं, जिनमें सर्वाधिक 177 मरीज रायगढ़ में मिले, तो 126 सूरजपुर में, 126 सरगुजा, 125 जांजगीर चांपा, 117 जशपुर में और 106 बस्तर में। रायपुर में 82 लोगों में संक्रमण की पहचान हुई। 4471 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
बीते 24 घंटे में राज्य में 29 मरीजों ने इलाज के दौरान दमतोड़ा, जिनमें सर्वाधिक 6 मरीज रायगढ़ के रहने वाले थे। रायपुर में 64 दिन बाद कोरोना से कोई मौत नहीं हुई, यानी जीरो डेथ। 27 मार्च में आखिरी बार जीरो डेथ थी। और बीते 2 ढाई महीने में सर्वाधिक जानें रायपुर में ही गईं। उधर, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 33,127 रह गई है। 6 मई को प्रदेश में 1.31 लाख एक्टिव मरीज थे। जिस प्रकार कम मरीज मिल रहे हैं और अधिक स्वस्थ हो रहे हैं, उससे यह आंकड़ा बहुत जल्द 10 हजार के नीचे पहुंच सकता है।
संक्रमण दर 3.1 प्रतिशत-
1 जून को प्रदेश की संक्रमण दर 3.1 प्रतिशत रही। तो वहीं प्रदेश का औसत रिकवरी रेट 95 प्रतिशत जा पहुंचा है, जो एक समय पर लुढ़ककर 72 प्रतिशत जा पहुंचा था।
सरगुजा और बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक एक्टिव मरीज–
प्रदेश के दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभाग में मरीज कम मिल रहे हैं यही वजह है कि एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। मगर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में मरीजों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। इसलिए यहां एक्टिव मरीज अधिक हैं।
