ताउते तूफान के कारण रात से हो रही रिमझिम बारिश शाम को करीब 4 बजे सी थम गई।
तेज हवा के झोंके आते रहे, लेकिन बारिश के थमने के बाद शहर में शांति छाई रही। करीब 18 घंटों में 66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, दिन और रात के तापमान में भी अधिक अंतर नहीं रहा। मौसम विभाग ने हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।
दिन का तापमान 21 डिग्री रहा, जबकि रात का तापमान 18.5 डिग्री था। ऐसे में दिन और रात में 3.5 डिग्री का अंतर ही रहा। मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाने जयपुर, सीकर, दौसा, झुंझुनूं, चूरू समेत कई इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हलकी बारिश होने की संभावना जताई है।
रात करीब दस बजे रिमझिम शुरू हुई जो हवा के साथ कम ज्यादा होती रही। हवा में घुली ठंडक ने लोगों में कंपकंपी छुड़ा दी। हालांकि लोग लॉकडाउन के चलते पहले ही घरों में दुबके हुए थे, ऐसे में लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई। सुबह जरूर लोगों को परेशानी हुई जब दुकानें नहीं खुली।
वहीं बिगड़े मौसम के बीच सैम्पल कराने भी नहीं पहुंचा। सांवली के कोविड सेंटर में सैम्पल लेने के लिए स्टाफ बैठा हुआ था। आज कोविड सेंटर में भी भीड़ नहीं थी। वहीं वार्ड में भी शांति सी पसरी हुई थी। इसके अलावा बिजली की समस्या नहीं होने सभी राहत महसूस कर रहे थे।
जिले में भी जगह-जगह पानी भराव के अलावा कोई अनहोनी के समाचार नहीं थे। लॉकडाउन के कारण अधिकतर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। वैशाख महीने में सावन जैसा नजारा दिख रहा था। लोग इसका आनंद ले रहे थे।
